फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry parent beat teacher with shovel, incident captured in CCTV, case filed

प्रयागराज : बच्चे की पिटाई से आक्रोशित अभिभावक ने शिक्षक को फावड़े से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद, मुकदमा दर्ज

Sat, 22 Jul 2023 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 06:38 PM IST
सार

बच्चे के घर जाने पर हाथ में चोट देखकर छात्र के घर से अनिकेत सिंह उर्फ गुडलक पुत्र शशी सिंह निवासी धरवारा ने कक्षा के अंदर घुसकर शिक्षक अर्पित तिवारी पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई।

विज्ञापन
Angry parent beat teacher with shovel, incident captured in CCTV, case filed
शिक्षक की फावड़े से पिटाई की वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कक्षा में शोर मचा रहे छात्र को पीटने से आक्रोशित छात्र के अभिभावक ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की फावड़े से जमकर पिटाई कर दी। इससे टीचर के हाथ में चोटे आई हैं। विद्यालय के अन्य स्टाफ के द्वारा बीच बचाव कर किसी तरह से शिक्षक की जान बचाई गई। क्लास में घुसकर टीचर की पिटाई का पूरा वीडियो विद्यालय से सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी अभिभावक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


करछना थाना क्षेत्र के भुंडा चौकी अंतर्गत जीएस एकेडमी धरवारा में शिक्षक अर्पित तिवारी शुक्रवार कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान बच्चे जमकर शोरगुल मचा रहे थे। जिसे शांत कराने के लिए शिक्षक अर्पित तिवारी ने कई बार मना किया, एक छात्र नहीं मान रहा था। इसके बाद शिक्षक ने डंडे से उसे मार दिया। जिससे बच्चे के दाहिने हाथ में चोट लग गई।

विज्ञापन

बच्चे के घर जाने पर इसकी जानकारी होने पर छात्र के घर से अनिकेत सिंह उर्फ गुडलक पुत्र शशी सिंह निवासी धरवारा ने कक्षा के अंदर घुसकर शिक्षक अर्पित तिवारी पर फावड़े से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई। विद्यालय में मौजूद स्टाफ ने बीच-बचाव करके किसी तरह से शिक्षक की जान बचाई। यह मामला शुक्रवार को दोपहर का है। करछना पुलिस ने 24 घंटे बीत जाने के बाद भी मुकदमा नहीं दर्ज किया।

पूरी घटना विद्यालय के सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा तो पुलिस के होश उड़ गए। हरकत में आई पुलिस ने अनिकेत सिंह गुडलक पुत्र शशी सिंह पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर लोग प्रश्न चिन्ह उठा रहे थे, जो चर्चा का विषय बना रहा। वहीं छात्र का भी पुलिस ने सीएचसी मे उपचार कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed