फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry over the dead body of the innocent, the police was shocked

मासूम का शव देख भड़का आक्रोश, पुलिस से धक्कामुक्की 

Fri, 12 Mar 2021 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Angry over the dead body of the innocent, the police was shocked
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सरायइनायत के अमरसापुर गांव में एक दिन पहले मौत के घाट उतारी गई चार माह की मासूम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचने पर परिजनों का आक्रोश फिर भड़क उठा। वह शव लेकर थाने जाने की जिद करने लगे और रोकने पर पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। बहुत समझाने पर किसी तरह वह शांत हुए जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। उधर हमले में जख्मी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दो चिकित्सकों के पैनल ने चार माह की बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। मासूम का शव देख परिजनों का आक्रोश फिर भड़क उठा। जिसके बाद वह शव लेकर थाने जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो परिजनों से पहले उनकी नोकझोंक और फिर धक्कामुक्की भी हुई। बड़े बुजुर्गों ने किसी तरह परिजनों को समझाया और तब जाकर वह शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में झूंसी के छतनाग घाट पर ले जाकर शव को अंतिम संस्कार किया  गया।
विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की संलिप्तता की जांच

घटना 10 फरवरी की रात हुई थी।  चकफातिमा-अमरसापुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा झूंसी स्थित एक बाइक एजेंसी में सुपरवाइजर है। रोज की तरह वह बुधवार सुबह भी ड्यूटी पर चला गया था। घर के बाकी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर पर सुनील की पत्नी सप्पन देवी (24) अपने चार माह की बेटी अलिशा के साथ मौजूद थी। आरोप है कि शाम तकरीबन चार बजे लोदीपुर, अमरसापुर गांव निवासी रिजवान अहमद उर्फ कल्लू अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्रियों के साथ हाथ में लोहे की सरिया व धारदार हथियार लेकर सुनील के घर पर चढ़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के भीतर घुसकर सप्पन देवी और चार माह की मासूम अलिशा पर हमला कर दिया गया। हमले में धारदार हथियार से सिर पर हमला कर अलिशा की हत्या कर दी गई जबकि मां सप्पन देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। मां-बेटी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुनील के पिता अमरनाथ कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी रिजवान, पत्नी साबिया फातिमा, पुत्री बुसरा फातिमा, नसरा फातिमा, जोया फातिमा, पुत्र अली निवासी लोदीपुर और साले तारिक सैय्यद निवासी सोरांव के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी, गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उधर घटना में घायल मृत बच्ची की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed