फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry girl students locked the school gate, anger erupted due to absence of science teacher

Kaushambi : आक्रोशित छात्राओं ने विद्यालय के गेट पर जड़ा ताला, विज्ञान शिक्षक न होने पर फूटा गुस्सा

Sat, 30 Aug 2025 12:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Aug 2025 12:21 PM IST
सार

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मंझनपुर भरसवां के हॉस्टल की छात्राओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Angry girl students locked the school gate, anger erupted due to absence of science teacher
सर्वोदय बालिका विद्यालय मंझनपुर की छात्राओं ने गेट बंद करके प्रदर्शन किया। - फोटो : संवाद।

विस्तार

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय मंझनपुर भरसवां के हॉस्टल की छात्राओं ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। विद्यालय के गेट पर ताला लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षक बाहर खड़े रहे। बाद में ताला काटकर किसी तरह से विद्यालय के स्टाफ को अंदर किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को विद्यालय की छात्राओं ने सुबह छह बजे धरना प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय में कोई भी शिक्षक या प्रधानाचार्य विद्यालय में रात में नहीं रुकते हैं जिससे छात्राएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इससे छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद सिर्फ आश्वासन ही मिला। अपनी मांगों को लेकर छात्राओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए गेट पर ताला जड़ दिया। गेट बंद होने के बाद विद्यालय पहुंचीं प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं बाहर ही खड़ी रहीं। करीब साढ़े आठ बजे ताला तोड़कर सभी को विद्यालय में दाखिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं को आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार किया जाएगा। इस संबंध में बात करने पर प्रधानाचार्य पुष्पा चौधरी ने कहा कि विज्ञान के टीचर नहीं होने से बच्चे धरना दे रहे हैं। बच्चों ने स्कूल के मेन गेट व पास के छोटे गेट पर अंदर से ताला बंद कर लिया। बाद में कर्मचारियों ने ताला तोड़कर प्रिंसिपल व शिक्षकों को स्कूल के अंदर किया। उन्होंंने छात्राओं को हॉस्टल भेज कर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed