हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर फूटा सपाइयों का गुस्सा, कैंडल मार्च निकालने पर पुलिस से झड़प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस में बालिका के साथ गैंग रेप पीड़िता की मौत से शहरियों में जबरदस्त रोष है। सपा के विभिन्न संगठन के बैनर तले युवाओं और महिलाओं ने सुभाष चौराहा पर कैंडल मार्च निकाला तथा गिरफ्तारी दी। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
घटना के विरोध में सपा महिला सभा, छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान वे मौन भी रहे। इसके बाद सुभाष चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पहले से मौजूद फोर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो रिचा सिंह समेत अन्य महिला कार्यकर्ता धरने पर बैठ गईं। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में कई बार तीखी झड़प हुई। सुनील सिंह, निर्मला यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी। विरोध बढ़ने पर नेहा यादव, उदय यादव, निर्मला यादव, शिव यादव, खुशनूमा बानो आदि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कैंडल मार्च तथा प्रदर्शन में सबीहा मोहानी, मंजू पाठक, रेखा उपाध्याय, निधि यादव, रेखा उपाध्याय, मंजू यादव, गुड्डी यादव, मो.दानिश, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।
उधर, सपा दलित समाज के बच्चा पासी, देव बोस, मो. शारिक़ ने हाईकोर्ट चौराहे स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समाने कैंडल जलाकर बालिका के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै. इफ्तेखार हुसैन, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने पुलिस पर आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए निंदा की।