फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anarchy in medical department, ACMO of Pratapgarh transferred to two districts

UP News : चिकित्सा विभाग में अंधेरगर्दी, प्रतापगढ़ के एसीएमओ का दो जिलों में तबादला

Fri, 08 Jul 2022 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 04:23 AM IST
सार

एसीएमओ को अमेठी के साथ महोबा भी कर दिया गया स्थानांतरित। कहीं 13 साल वाले छुए नहीं गए, किसी का एक वर्ष में दूसरी बार तबादला।

विज्ञापन
Anarchy in medical department, ACMO of Pratapgarh transferred to two districts
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिकित्सकों के तबादले में अंधेरगर्दी जानकर कोई भी सिर थाम लेगा। प्रयागराज मंडल में चिकित्सकों के तबादले में नियमों की अनदेखी से स्वास्थ्य महकमा घिर गया है। प्रतापगढ़ में तैनात एक एसीएमओ की दो जिलों में तैनाती कर दी गई है, जबकि शासन के निर्देश की अवहेलना करने वाले चिकित्सक को प्रतापगढ़ में सीएमओ की जिम्मेदारी देने की बात सामने आई है। इतना ही नहीं, प्रयागराज में 13 साल से जमे चिकित्सक को छुआ तक नहीं गया और एक वर्ष पहले जिनका तबादला हुआ था, उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने इस मनमानी पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज मंडल में चिकित्सकों के तबादले को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लिवर संक्रमण का इलाज कराने के लिए पांच साल से तबादला मांग रहे डॉ. दीपेंद्र सिंह का तेरहवीं के बाद चित्रकूट के संयुक्त जिला चिकित्सालय से मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल में स्थानांतरण किए जाने को लेकर योगी सरकार की चौतरफा किरकिरी हो रही है। लेकिन यह सिर्फ दिवंगत चिकित्सक के तबादले का मामला नहीं है। 
विज्ञापन


मंडल के प्रतापगढ़ जिले में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव वैश्य का दो जनपदों में तबादला कर स्वास्थ्य विभाग मुश्किलों में फंस गया है। एसीएमओ डॉ. वैश्य को वरिष्ठ परामर्शदाता नेत्र सर्जन के पद पर अमेठी के जिला अस्पताल में स्थानांतरित करने के साथ ही महोबा भी भेज दिया गया है। डॉ. वैश्य को महोबा जिला चिकित्सालय में भी वरिष्ठ परामर्शदाता नेत्र सर्जन के पद पर तैनाती दी गई है। एसीएमओ डॉ. राजीव ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दो जगह तबादले का आदेश मिलने से वह हैरान हैं। अभी तय नहीं हो सका है कि उन्हें किस जिले में ज्वाइन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. गिरेंद्र मोहन शुक्ला ने दो जगह किए गए इस तबादले की गलती की जानकारी शासन को दे दी है। अब शासन के निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। एसीएमओ ने बताया किसी एक जगह का तबादला निरस्त होने के बाद जहां भेजा जाएगा, वहां जाएंगे। इसी तरह तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में एक वर्ष पहले तैनात किए गए डॉ. जीसी पटेल का तबादला आजमगढ़ के सीएमओ के अधीन किया गया है। जबकि वर्ष भर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धतौरा से उन्हें यहां स्थानांतरित किया गया था। 

इसी तरह तेज बहादुर सप्रू जिला चिकित्सालय में वर्ष 2009 से तैनात रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात डॉ. कमलाकर सिंह का इस तबादला सूची में नाम ही नहीं है। पीएमएस की ओर से डिप्टी सीएम को दी गई शिकायत में कहा गया है कि प्रतापगढ़ में सीएमओ के पद पर तैनात किए गए डॉ. गिरेंद्र मोहन पर शासन के निर्देशों की अवहेलना का आरोप है। इससे पहले गिरेंद्र शुक्ला को संत कबीरनगर जब स्थानांतरित किया गया था, तब उन्होंने एक वर्ष तक ज्वाइन ही नहीं किया था। पीएमएस के पदाधिकारियों ने तबादले में हुई इस तरह की व्यापक गड़बड़ी की शिकायत डिप्टी सीएम से की है।


मेरा तबादला दो जिलों में अमेठी के साथ महोबा जिला अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता नेत्र सर्जन के पद पर हो गया है। इसे संशोधित कराने के लिए मैंने पत्र दिया है। एक जगह का तबादला निरस्त होने के बाद ही ज्वाइन करूंगा। 
-डॉ. राजीव वैश्य, एसीएमओ -प्रतापगढ़  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed