फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anand giri has fallen into controversies in the past too: has gone to jail in Sydney for molesting women

पहले में भी विवादों में घिर चुके हैं आनंद गिरि : सिडनी में महिलाओं से छेड़खानी के आरोप में जा चुके हैं जेल

Thu, 20 May 2021 08:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 May 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Anand giri has fallen into controversies in the past too: has gone to jail in Sydney for molesting women
संत आनंद गिरि - फोटो : अमर उजाला
योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरु और शिष्य रोजाना एक दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे हैं। लेटे हनुमान मंदिर के छोटे महाराज पद से और निरंजनी अखाड़े से निष्कासित किए जाने के बाद योग गुरु आनंद गिरि का गुस्सा फूट पड़ा है और वह अपने गुरु पर ही सारी भड़ास निकाल रहे हैं। महंत नरेंद्र गिरि पर उन्होंने ने मठ की संपत्ति बेचने, गरिमा को धूमिल करने और परिवार के लोगों से संबंध रखने तक का भी आरोप लगा दिया है। हालांकि नरेंद्र गिरि ने उनके सारे आरोपों को सिरे से नकार दिया है और कहा कि जब मठ की संपत्ति बेची जा रही थी तब तो आनंद गिरि मठ का ही हिस्सा थे तब उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया में छेड़खानी के आरोप में योग गुरु खा चुके हैं जेल की हवा

गुरु पर आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले योग गुरु आनंद गिरि हमेशा से विवादों में रहे हैं। आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 2018 महिलाओं से मारपीट और उनके साथ अभद्रता के आरोप में वह गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि बाद में वह कोर्ट से बरी हो गए और महिलाओं ने अपनी सफाई में कहा था कि उनके साथ कोई मारपीट नहीं की गई थी और उन्हें आनंद से कोई शिकायत नहीं है। इसके अलावा 2020 में एक फोटो वायरल हुआ था जिसकी काफी चर्चा रही और सनातन धर्मावलंबियों ने इसे हिंदू धर्म के खिलाफ आचरण बताया था। जिस विमान में आनंद गिरी यात्रा कर रहे थे उनके सामने गिलास में शराब रखी थी। बाद में आनंद गिरि ने अपनी सफाई में कहा था कि वह शराब नहीं एप्पल जूस था। उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed