{"_id":"5cfeb3acbdec220700635818","slug":"an-uncontrolled-car-colided-in-scooty-business-died-wife-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, व्यापारी की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, व्यापारी की मौत, पत्नी घायल
Tue, 11 Jun 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन में सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यापारी की मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे स्कूटीसवार बुजुर्ग व उनकी पत्नी छिटककर दूर जा गिरे। गंभीर रूप से चोटहिल बुजुर्ग को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पुराना कटरा के रहने वाले बृजगोपाल वार्ष्णेय (62) व्यापारी थे। कटरा बाजार स्थित पिंक मार्केट के वह मालिक थे। साथ ही इस मार्केट में वह गिफ्ट कार्नर नाम से दुकान भी चलाते थे। सोमवार सुबह नौ बजे के करीब वह पत्नी शीला के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। अभी वह सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार आई-20 कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पति-पत्नी स्कूटी से छिटककर दूर जा गिरे। हादसे में व्यापारी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गईं। तब तक आरोपी चालक कार समेत मौके से भाग निकला। हादसे के बाद जुटे राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। पुलिस घायल व्यापारी को एसआरएन ले गई, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। हालांकि, उनकी हालत बिगड़ती गई और दोपहर बाद इलाज के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। इस पर परिजन बिलखने लगे। घटना से कटरा बाजार के व्यापारी भी गमगीन दिखे। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन