{"_id":"5dfbe2c08ebc3e878e38232c","slug":"an-inflammatory-post-on-facebook-report-filed-allahabad-news-ald2634583177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर की भड़काऊ पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर की भड़काऊ पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
An inflammatory post on Facebook, report filed
- फोटो : ALDCOMPACT
फेसबुक पर किया भड़काऊ पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
सिविल लाइंस पुलिस ने लिखा केस, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में फेसबुक यूजर आबिद शफीक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट सिविल लाइंस इंस्पेक्टर की तहरीर पर लिखी गई है। आरोपी के फेसबुक अकाउंट से दो दिन पहले दिन में करीब 1.30 बजे भड़काऊ पोस्ट की गई। इसमें धर्म विशेष से सीएबी व एनआरसी के विरोध में 20 को सड़क पर जाम करने की भड़काऊ पोस्ट की गई। जिससे शांति व्यवस्था में व्यवधान हो सकता है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले में सर्विलांस सेल से भी मदद ली जा रही है।