फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   An attempt to burn a married woman for dowry, created a stir

दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, मचा हड़कंप

Sat, 03 Aug 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
An attempt to burn a married woman for dowry, created a stir
An attempt to burn a married woman for dowry, created a stir
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का प्रयास, मचा हड़कंप
विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल में कराई गई भर्ती, ससुरालियों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झूंसी। थाना क्षेत्र के कनिहार गांव में बृहस्पतिवार को दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने का प्रयास किया गया। विवाहिता की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह उसकी जान बचाई गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची। बाद में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के मिया का पुरा गांव निवासी शबाना का निकाह तकरीबन ग्यारह साल पहले झूंसी के कनिहार गांव निवासी शमशेर इलाही के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराली बतौर दहेज बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि बृहस्पतिवार को मिट्टी का तेल छिड़ककर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह उसे बचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में विवाहिता की मां विलकिस जहां की तहरीर पर पुलिस ने पति शमशेर इलाही, ससुर महबूब इलाही तथा सास अनवरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

बाक्स
दहेज उत्पीड़न में ससुरालियों पर केस दर्ज
झूंसी। थाना क्षेत्र के हवेलिया गांव की प्राईवेट कालोनी निवासी विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। गंगोत्री नगर हवेलिया निवासी स्वाति बोस का विवाह दो साल पहले अमित नाग निवासी हरियाणा के जगादरी यमुना नगर थाना सिटी के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ रोज बाद से ही ससुराली दहेज में कार की मांग करने लगे। इसके लिए विवाहिता को प्रताड़ित भी किया जाने लगा। सालभर पहले पति और ननद ने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया। तब से विवाहिता मायके में रह रही थी। कुछ दिन बाद पति अमित और नंद पायल विवाहिता के मायके पहुंच गए और धमकाया कि अगर कार की डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसे तलाक दे दिया जाएगा। परेशान विवाहिता ने शुक्रवार को पति समेत तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed