फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amrit Mahotsav: Prayagraj Junction to recognize the anonymous martyrs, a gallery is being prepared

अमृत महोत्सव : गुमनाम शहीदों को पहचान दे प्रयागराज जंक्शन, तैयार की जा रही है गैलरी

Mon, 11 Jul 2022 11:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 11:49 PM IST
सार

देश की आजादी के  75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा अनूठा पहल करते हुए संगम नगरी के चर्चित और गुमनाम शहीदों की याद में एक अनूठी गैलरी बनाने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन
Amrit Mahotsav: Prayagraj Junction to recognize the anonymous martyrs, a gallery is being prepared
Prayagraj News : प्रयागराज जंक्शन पर बनाई गई गैलरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश पर मर मिटने वाले गुमनाम शहीदों की गैलरी बनाए जाने का काम प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हो गया है। जंक्शन के मुख्य हॉल में प्रयागराज के गुमनाम शहीदों के चित्र लगने शुरू हो गए हैं। यहां अगले कुछ दिनों में 20 से ज्यादा गुमनाम शहीदों के चित्र और उनसे जुड़ी अन्य जानकारियां प्रदर्शित कर दी जाएंगी। आजादी के अमृत महोत्सव आयोजन पर शहीदों से जुड़ी यह सभी जानकारियां स्थायी रूप से लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन



देश की आजादी के  75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा अनूठा पहल करते हुए संगम नगरी के चर्चित और गुमनाम शहीदों की याद में एक अनूठी गैलरी बनाने का निर्णय लिया गया था। अब यह कार्य प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हो गया है। इसमें से अधिकांश ऐसे शहीद हैं जिनके बारे में लोगों को कोई खास जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



बता दें कि गुमनाम शहीदों के बारे में तमाम जानकारियां रेलवे द्वारा वीरेंद्र पाठक द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘प्रयाग से प्रयागराज तक’ से ली गई है। फिलहाल जंक्शन पर शहीद मुरारी लाल मोहन भट्टाचार्य, शहीद रामचंद्र आदि की फोटो और उनका परिचय लगा दिया गया है। अब यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, शहीद लाल पद्मधर, द्वारिका प्रसाद, महावीर, अब्दुल मजीद, त्रिलोक नाथ कपूर, नियामत उल्ला, हनुमान पंडित, सोहन लाल, सूरज नारायण आदि की गाथाएं भी मुख्य हॉल में प्रदर्शित की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ही गैलरी बनाई जा रही है। इसके माध्यम से शहीदों की शौर्यगाथा प्रदर्शित की जा रही है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा। - अमित सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed