फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amit Shah reached Pratapgarh in support of Vinod Sonkar, discussion continued about Rajabhaiya.

अमित शाह बोले: कांग्रेस सत्ता में आई तो कश्मीर में वापस आ जाएगा अनुच्छेद 370, इस बार हैट्रिक लगाएगी भाजपा

Sun, 12 May 2024 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2024 02:24 PM IST
सार

अमित शाह ने रविवार को कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कुंडा इलाके में हीरागंज में जनसभा को संबोधित किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अमित शाह को सुनने के लिए पहुंचे थे। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सत्ता में आने के बाद कश्मीर में अनुच्छेद 370 फिर बहाल कर देंगे। 

विज्ञापन
Amit Shah reached Pratapgarh in support of Vinod Sonkar, discussion continued about Rajabhaiya.
जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अगर सत्ता में आता है तो कश्मीर में धारा 370 को वह फिर बहाल कर देंगे। भाजपा ने अपने वादे के मुताबिक कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए हटा दिया है लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल इसको पचा नहीं पा रहे हैं। अमित शाह रविवार को कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कुंडा इलाके में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन






विज्ञापन




चिलचिलाती धूप में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि तीसरे चरण में ही भाजपा 200 सीटों के करीब पहुंच गई है और चौथे चरण में ढाई सौ सीटों तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश से आतंकवाद, नक्सलवाद को समाप्त किया है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के लिए वोट मांगा और कहा कि इन्हें तीसरी बार संसद में भेजकर क्षेत्र का विकास कराने का कार्य करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसैलाब देखकर बोले जीत सुनश्चित है

अमित शाह ने जनसभा में भीड़ को देखकर कहा कि यह जनसैलाब देखकर लगता है कि जीत सुनिश्चित है। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह बोले भीड़ देखकर लगता है आप लोगों ने चुनाव परिणाम मतदान के पहले ही सुनिश्चित कर दिया है।












उन्होने मंच से भगवान श्री राम को प्रणाम किया। उन्होंने कहा यह वो धरती है, जहां वनवास के लिए अयोध्या से निकले भगवान राम और माता सीता ने रात्री विश्राम किया था। उन्होंने गौतम बुद्ध को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने भगत सिंह का साथ देने वाली दुर्गा भाभी को भी नमन किया।

कौशाम्बी वालो से तीन हैट्रिक लगाने की भराई हुंकार

गृहमंत्री ने कौशाम्बी लोकसभा के लोगों से तीन हैट्रिक लगवाने की हुँकार भराई। जिसमें उन्होंने पहली हैट्रिक मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने, दूसरी हैट्रिक यूपी से सपा और बसपा को सूपड़ा साफ करने और तीसरी बार विनोद सोनकर को सांसद बनाने की बात कही।

कौशाम्बी वालो से तीन हैट्रिक लगाने की भराई हुंकार
 

गृहमंत्री ने कौशाम्बी लोकसभा के लोगों से तीन हैट्रिक लगवाने की हुंकार भरवाई। जिसमें उन्होंने पहली हैट्रिक मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की, दूसरी हैट्रिक यूपी से सपा और बसपा को सूपड़ा साफ करने की और तीसरी बार विनोद सोनकर को सांसद बनाने की बात कही। उन्होंने सोनकर को मंत्री बनाने का इशारा भी किया। अमित शाह ने कहा आप लोग विनोद सोनकर को संसद भेजिए, इन्हें बड़ा आदमी बनाने का काम भाजपा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed