फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amidst tight security, Mafia Atiq was brought to Naini Jail, Mafia said - no conspiracy hatched fro

प्रयागराज : कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया अतीक को लाया गया नैनी जेल, माफिया बोला- जेल से नहीं रची कोई साजिश

Wed, 12 Apr 2023 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 09:57 PM IST
सार

कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया अतीक अहमद को नैनी सेंट्रल जेल लाया गया।  इस दौरान बीच में उसकी गाड़ी धक्का प्लेट हो गई थी, जिससे माफिया सहम गया था कि कहीं गाड़ी पलट न जाए। पुलिस कर्मियों ने धक्का देकर अतीक की गाड़ी को स्टार्ट किया। 

विज्ञापन
Amidst tight security, Mafia Atiq was brought to Naini Jail, Mafia said - no conspiracy hatched fro
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद को नैनी जेल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ी सुरक्षा के बीच माफिया अतीक अहमद को नैनी सेंट्रल जेल लाया गया।  इस दौरान बीच में उसकी गाड़ी धक्का प्लेट हो गई थी, जिससे माफिया सहम गया था कि कहीं गाड़ी पलट न जाए। पुलिस कर्मियों ने धक्का देकर अतीक की गाड़ी को स्टार्ट किया। नैनी जेल पहुंचने पर माफिया अतीक अहमद ने कहा कि सरकार मिट्टी में मिलाने की बात कर रही है वह मिट्टी में तो पहले ही मिल चुका है।

विज्ञापन




विज्ञापन


 

 

मुझको परेशान किया जा रहा है। कोई साजिश जेल  से रची जा रही है। मेरे पूरा परिवार परेशान है। मैने जेल से किसी को फोन नहीं किया। वहां पर जैमर लगा हुआ है। मैं छह साल से जेल में हूं कैसे साजिश रच सकता हूं। पुलिस मेरे पूरे परिवार को परेशान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अशरफ को भी लाया गया नैनी जेल
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अशरफ को भी नैनी जेल लाया गया। बरेली से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस उसे प्रयागराज के लिए लेकर पहुंची। अतीका का भाई अशरफ शाम को सात बजकर 39 मिनट पर नैनी जेल पहुंचा। 

अतीक का बेटा अली भी है नैनी जेल में बंद
माफिया अतीक अहमद का एक बेटा अली भी नैनी जेल में बंद है। रिश्तेदार से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वह जेल में बंद है। पुलिस ने उसके ऊपर इनाम घोषित किया था, इसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अतीक, अशरफ और अली तीनों को अलग-अलग बैरक में रखने की व्यवस्था की गई है। 

अतीक के कई ठिकानों पर ईडी ने की है छापेमारी

माफिया अतीक अहमद के कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। घर से क्या बरामद हुआ है इसका खुलासा तो नहीं हो सका है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक करीब 75 लाख रुपये ईडी ने उसके घर से बरामद किए हैं। ईडी ने अतीक कई ठिकानों के खंगाला और उसकी बैनामी संपत्तियों का पता लगाया है। ईडी ने प्रयागराज के सबसे बड़े बिल्डर संजीव अग्रवाल के यहां छापा मारा। इसके अलावा अतीक अहमद से जुड़े कई लोगों के यहां छापेमारी की गई। सीआरपीएफ ने पीवीआर सहित कई माल के मालिक संजीव अग्रवाल के बंगले को दोपहर में ही कब्जे में ले लिया था। आरोप है कि संजीव अग्रवाल ने नजूल की जमीन पर अपनी अधिकतर संपत्ति खड़ी की है। संजीव के यहां छापेमारी में ईडी को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed