फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ambulance ran over two students in Prayagraj driver is in critical condition

UP में हादसा: एंबुलेंस ने दो छात्रों को रौंदा, एक छठी तो दूसरा पढ़ता था 11वीं में; ड्राइवर की हालत भी गंभीर

Sat, 24 Jan 2026 11:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जसरा/गौहनिया
संवाद न्यूज एजेंसी, जसरा/गौहनिया Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 Jan 2026 11:00 PM IST
सार

छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों छात्रों के पिता मजदूरी करते हैं। 

विज्ञापन
ambulance ran over two students in Prayagraj driver is in critical condition
मृतक छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के प्रयागराज स्थित घूरपुर थाना क्षेत्र के छोटी कांटी गांव के सामने रीवा रोड पर शनिवार शाम करीब पांच बजे एंबुलेंस ने सड़क के किनारे खड़े दो छात्रों को रौंद दिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे छात्र ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए एसआरएन ले जाया गया है। वहीं, वाहन को पुलिस थाने ले आई। मृतक छात्रों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी कांटी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल का बेटा रिंकू पटेल (17) कक्षा 11 में पढ़ता था। वह पड़ोसी दारा पटेल के छठवीं में पढ़ने वाले बेटे शोभित पटेल (12) के साथ गांव के सामने सड़क पर साइकिल लेकर खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार 102 एंबुलेंस दोनों छात्रों को रौंदते हुए सामने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ गई। मौके पर ही रिंकू की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल शोभित पटेल की एसआरएन ले जाते समय मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, एंबुलेंस चालक राजेंद्र को चोटें आई हैं। उसे सीएचसी जसरा में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां से एसआरएन रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी घूरपुर ने बताया कि एंबुलेंस चालक की हालत भी गंभीर है। एंबुलेंस को जेसीबी की मदद से थाने लाया गया है। दोनों छात्रों के परिजनों ने मामले में आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों छात्रों के पिता मजदूरी करते हैं। एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम से बातकर इन्हें सहायता राशि मुहैया कराने का प्रयास किया जाएगा। -अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed