फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amarnath Maurya its candidate from Prayagraj Phulpur Lok Sabha seat, he has been the president of cooperative

Prayagraj : फूलपुर लोकसभा सीट से सपा ने अमरनाथ मौर्य को दिया टिकट, जिला सहकारी बैंक के रह चुके हैं अध्यक्ष

Sun, 14 Apr 2024 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 02:25 PM IST
सार

फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने अमरनाथ मौर्य को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मौर्य जिला कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा ने यहां से प्रवीण सिंह पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

विज्ञापन
Amarnath Maurya its candidate from Prayagraj Phulpur Lok Sabha seat, he has been the president of cooperative
अमरनाथ मौर्य, सपा प्रत्याशी फूलपुर लोकसभा क्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र से अपने प्रत्याशी का नाम रविवार को घोषित कर दिया। पार्टी ने यहां जिला कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रह चुके अमरनाथ मौर्या पर अपना भरोसा जताया है। इसके पूर्व अमरनाथ मौर्या को 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन पर्चा दाखिल करने के बाद उनका टिकट अचानक काटकर डॉ. ऋचा सिंह को उम्मीदवार बना दिया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है समाजवादी पार्टी ने विशेष जाति समीकरण को देखते हुए अमरनाथ पर अपना भरोसा जताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता यह पहले ही कह चुके थे कि अगर भाजपा यहां से पटेल उम्मीदवार खड़ा करती है तो उनका उम्मीदवार मौर्य ही होगा। अगर भाजपा किसी मौर्य का चयन करती तो समाजवादी पार्टी यहां से किसी पटेल उम्मीदवार को ही खड़ा करेगी। अमरनाथ मौर्या बीजेपी में भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

जानिए कौन हैं अमरनाथ मौर्य
प्रयागराज शहर पश्चिमी के धूमनगंज इलाके के जयंतीपुर प्रीतमनगर के रहने वाले अमरनाथ मौर्य बीए, एलएलबी हैं। यह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। जनता दल से सक्रिय राजनीति की शुरुआत करने वाले अमरनाथ ने 1995 में  बसपा की सदस्यता ग्रहण की। 1996 में बसपा की सरकार बनने पर जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य किया। 2002 में शहर पश्चिमी से माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें इन्हें लगभग 24 हजार मत मिले थे।

2010 में इलाहबाद-कौशाम्बी जिला सहकारी बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। 2016 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और 2018 में दोबारा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए। 2022 में सपा में शामिल हो गए। पार्टी ने शहर पश्चिमी से प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन किन्हीं कारणों से पर्चा दाखिल करने के बाद टिकट काट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed