फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   amar ujala foundation news

साधन पाकर हुए सबल तो चमक उठे चेहरे

Mon, 21 Sep 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation news
नि:शक्तता से पीड़ित झूंसी की पूनम जब व्हीलचेयर पर बैठी तो मानो उसे पूरी दुनिया की खुशी मिल गई। जसरा की सुमन इस कदर खुश थी कि ट्राईसाइकिल चलाते वक्त उसका चेहरा चमक रहा था और हाथ कांप रहे थे। वर्षों से इस सहारे का इंतजार कर रहे पूनम, सुमन जैसे सैकड़ों नि:शक्तजनों को जब ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के नि:शक्तजन सहायता शिविर में जरूरी उपकरण बांटे गए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चेहरे खिल उठे और ये खुशी न सिर्फ उनकी, बल्कि उन्हें उपकरण बांटने वाले अफसरों की आंखें भी नम कर गई।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और एलिम्को के संयुक्त तत्वावधान में बीते 22 मार्च को एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में आयोजित नि:शक्तजन सहायता शिविर में तकरीबन दस हजार नि:शक्तजन शामिल हुए थे, जहां परीक्षण के बाद सैकड़ों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, रोलेटर, कान की मशीन, कैलीपर एवं अन्य कृत्रिम अंगों के लिए चयनित किया गया था। रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नि:शक्तजन सहायता शिविर में उन्हीं चयनितों को उपकरण बांटे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल कमिश्नर राजन शुक्ला, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एमपी दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पद्माकर सिंह, एसएसपी केएस इमैनुएल, मुख्य विकास अधिकारी अटल कुमार राय, उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार, एसपी सिटी राजेश यादव, एसपी ट्रैफिक राजकमल यादव, सीओ सिविल लाइंस नीति द्विवेदी, सीओ कर्लनगंज वीरेंद्र कुमार, सीओ बैरहना दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम फूलपुर राजकुमार द्विवेदी, एबीआईसी के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, खेल शिक्षक रवींद्र मिश्र ने नि:शक्तजनों को उपकरण बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में अमर उजाला के संपादक डॉ.सचिन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत आयोजित नि:शक्तजन सहायता शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपकरण वितरण समारोह के संयोजन, संचालन में एलिम्को के पीयू अफसर आरपी चतुर्वेदी सहित विकलांग कल्याण विभाग की टीम और एबीआईसी के विद्यार्थियों ने सार्थक सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed