फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala Carnival: Triveni sings, plays and dances on the banks of emotions

अमर उजाला कार्निवाल : भावों के तट पर गायन-वादन-नृत्य की बही त्रिवेणी, सूर्या दुबे ने भजनों से किया मुग्ध

Wed, 08 Nov 2023 04:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

सिविल लाइंस में अमर उजाला की ओर से दिवाली के अवसर पर आयोजित कार्निवाल में बाल कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के नृत्य पर तालियों की आवाज गूंजती रही। कार्निवाल में शहरियों ने शाही सवारी और घुड़सवारी का भी आनंद लिया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Carnival: Triveni sings, plays and dances on the banks of emotions
अमर उजाला कार्निवाल में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुर-लय-ताल के किनारों पर मंगलवार की शाम गायन-वादन और नृत्य त्रिवेणी ने हर तन-मन को अभिसिंचित किया। कथक नृत्य की पारंपरिक बंदिशों और भरतनाट्यम की भाव-भंगिमाओं पर बरबस आंखें इस तरह ठहरती रहीं, जैसे वक्त के हाथ थम गए हों। भजनों, गजलों पर दर्शक दीर्घा मेंं बैठे लोग तालियां बजाते-झूमते रहे। इसी के साथ अमर उजाला कार्निवाल की चौथी सुरमई शाम ऊंचे मानकों पर स्थापित हुई।

विज्ञापन






विज्ञापन








बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल और विशिष्ट अतिथि आरएएफ की101वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज गौतम ने कार्निवाल में कलाकारों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। साथ ही इस सांस्कृतिक चेतना के विस्तार के लिए अखबार के प्रयासों को सराहा। इससे पहले मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने शाम 6:30 बजे दीप जलाकर इस संगीत निशा का शुभारंभ किया। सबसे पहले शुरुआत कथक नृत्य गुरु पं. बिरजू महाराज की रचना मोहें रंग दो लाल... के बोल पर अमृता सिंह के कथक नृत्य से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने छोटे-छोटे भावों में निबद्ध टुकड़ों से अपनी नाजोअदा बिखेरी। इनके बाद नन्हीं उम्र में नृत्य के बड़े भावों को अभिव्यक्त करने वाली सन्वी राय ने भरत नाट्यम में नटेश और पुष्पांजलि से तालियां बटोरीं। फिर, मिश्र बंधु के नाम से मशहूर युगल जोड़ी सत्यप्रकाश मिश्र और देव प्रकाश मिश्र ने मंच संभाला। नगर में जोगी आया ... के बाद रउआ आ गइनी बड़ा दया कइनी... को सुरों से सजाकर उन्होंने सबको अपना बना लिया।












साईं ब्रदर्स के भजनों पर लोग झूम उठे। इनके बाद अनिका अग्रवाल के बांसुरी वादन ने लुभाया। राधे-राधे बैंड के सुर्या दुबे ने हनुमान जी के भजन के बाद मानस की चौपाइयों को सुरों से सिंचित कर मंत्रमुग्ध किया। मोहिनी श्रीवास्तव और शिखा त्रिपाठी ने अपने गायन से वाहवाही बटोरी। इनके बाद जूनियर म्यूजिक बैंड के दिव्या भट्ट, वीरा भट्ट ने गिटार और आकार गुप्ता और स्वास्तिक गुप्ता ने पियानों पर संगत की।

अदिति एंड ग्रुप ने मोहक प्रस्तुति दी। नन्हीं कलाकार आदिश्री ने अपनी थिरकन के जादू से लोगों को दीवाना बना लिया। ओम, पंखुड़ी, काव्या, आव्या, शांभवी, नंदिता कोहली, प्रिया तिवारी, शुभम, बृजमोहन रसिया की प्रस्तुति सराही गई। शिखा त्रिपाठी के गायन के पर तालियां गूंजती रहीं तो आदर्श सुदर्शन ने गजल पेश कर लोगों को झुमा दिया।

अमर उजाला समाज के हर मोर्चे पर जिम्मेदारी के साथ खड़ा रहने वाला अखबार: केशरी देवी

सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि अमर उजाला हर मोर्चे पर जिम्मेदारी और जवाबदारी के साथ खड़ा रहने वाला अखबार है। इस शहर को दिवाली से पहले भव्य-दिव्य सजाकर हर किसी को खुशियों की सौगात दी गई है। इस कार्निवाल से जहां पर्व की चमक में निखार आ गया है, वहीं संगीत के मंच से बड़े कलाकारों के साथ ही नवोदित प्रतिभाओं को भी मौका मिला रहा है। उन्होंने इसके लिए अखबार के प्रयासों को सराहा।

ऊंटों की सवारी संग मोटू-पतलू का क्रेज

अमर उजाला शॉपिंग कार्निवाल में ऊंटों और बग्घी की सवारी सबकी पसंद बन गई है। अखबार में प्रकाशित कूपन दिखाकर ऊंट-घोड़े की सवारी करने का मौका कोई हाथ से नहीं जाने देना चाहता। कूपन दिखाकर लोगों ने परिवार के साथ कार्निवाल में खूब सैर की। ध्यान रखें, अगर आप अमर उजाला के पाठक हैं तो यहां घर से आते समय कूपन साथ लाना न भूलें।

पंजीयन का आज आखिरी मौका: कार्निवाल के मंच पर अगर आप भी अपनी प्रस्तुति देना चाहते हैं तो बुधवार को आखिरी मौका है। अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर-७६१७५६६१६२ पर अपना पंजीयन करा लें।

सुरों के सफर में आज

समूह कथक नृत्य-उन्नति मिश्रा, समृद्धि श्रीवास्तव, अमृता सिंह, आशिता विश्वकर्मा, , आशिता सिंह और चहक शुक्ला। मनोज गुप्ता भजन, गजल गायन। डॉ. पीके सिन्हा- गायन। वैदेही चौधरी- ओडिसी नृत्य। वीके श्रीवास्तव, शुभ्रा श्रीवास्तव का गायन। संजीव त्रिपाठी - गायन। अभिषेक जादूगर की प्रस्तुति।

कार्निवाल के सहयोगी
मुख्य प्रायोजक- लॉम हर्बल, महारानी चाय, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, पान पारस कायम इलाइची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed