फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegations of exploitation of job fraud

नौकरी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप

Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Allegations of exploitation of job fraud
marital rape - फोटो : pexels.com
नौकरी का झांसा देकर एक बीडीओ ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। काफी समय तक वह युवती को बहलाता रहा। युवती ने जब उस पर दबाव बनना शुरू किया तब जान से मारने की धमकी दी गई। युवती ने कैंट थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजापुर निवासी 35 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात मेंहदौरी निवासी संदीप तिवारी से हुई। उसने खुद को बीडीओ बताते हुए उसे नौकरी दिला देने का झांसा दिया। इसके बाद संदीप उससे अकसर मिलने लगा।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान ही एक दिन मौका देखकर उसने अपने साथी धर्मेश पांडेय की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी उसे नौकरी के झांसा देकर चुप करा दिया गया। पीड़िता का कहना था कि इस दौरान संदीप ने विवाह का वायदा किया लेकिन, जब काफी समय बीत जाने के बाद उसने इस बारे में बात करनी चाही, तब अचानक से संदीप का व्यवहार बदल गया। उसने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। कई बार कोशिश करने के बाद भी संदीप बात करने के लिए भी राजी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस पर वह उसके घर पहुंची तब संदीप ने गाली-गालौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक पीड़िता को आज बयान के लिए बुलाया गया था लेकिन, वह नहीं आई। उसके बयान दर्ज कराने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed