प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का आंदोलन एक दिन के लिए स्थगित, कुलपित से वार्ता सोमवार को
पांच घंटे तक चले घेराव के बाद शाम को आश्वासन मिला कि सोमवार तक इस मसले पर कुलपति की ओर से गठित कमेटी के सदस्य पांच छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे और कोई न कोई सकारात्मक हल निकाल लिया जाएगा, जिसके बाद छात्रों ने एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया। सोमवार को दोपहर 12 छात्र एक बार फिर कुलपति कार्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने शनिवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया।
पांच घंटे तक चले घेराव के बाद शाम को आश्वासन मिला कि सोमवार तक इस मसले पर कुलपति की ओर से गठित कमेटी के सदस्य पांच छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे और कोई न कोई सकारात्मक हल निकाल लिया जाएगा, जिसके बाद छात्रों ने एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया। सोमवार को दोपहर 12 छात्र एक बार फिर कुलपति कार्यालय के बाहर इकट्ठा होंगे।
हालांकि, इविवि प्रशासन की ओर से निर्णय लिया जा चुका है कि अप्रैल में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और मई में परास्नातक सम सेमेस्टर की ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
कक्षाएं ऑनलाइन तो परीक्षा भी हो ऑनलाइन
विश्वविद्यालय में महीनों बाद ऑफलाइन कक्षाओं का भी नियमित संचालन शुरू किया जा चुका है। वहीं, छात्र मांग कर रहे हैं कि जब पूरे साल ऑनलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जानी चाहिए। इसी मुद्दे पर इविवि प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।
ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र लगातार तीन दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास विश्वविद्यालय परिसर के मेन गेट पर धरने पर बैठे छात्र कुलपति कार्यालय के सामने पहुंच गए और वहां धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
इस दौरान धरना स्थल पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई। शाम पांच बजे के आसपास छात्रों के बीच पहुंचे चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार एवं रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने छात्रों को बताया कि परीक्षाओं के मुद्दे पर जारी आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
शनिवार को उच्च स्तरीय कमेटी की पहली बैठक हुई है। इस बैठक में ऑफलाइन शिक्षण और प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्त्रस्म के सभी पहलुओं का विश्लेषण किया गया। कमेटी ने 21 फरवरी को दोपहर दे बजे विज्ञान संकाय के डीन के कार्यालय में आंदोलनकारी छात्रों के पांच प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी शिकायत सुनने का निर्णय लिया है।
इस आश्वासन के बाद छात्रों ने एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित करने और सोमवार को कुलपति कार्यालय के बाहर फिर से इकट्ठा होने का निर्णय लिया। इस मौके पर छात्र नेता सुनील केसरवानी, नवनीत यादव, अभिषेक द्विवेदी, हरिओम यादव, सत्यम कुशवाहा, मसूद अंसारी, मनजीट पटेल आदि मौजूद रहे।
आज तय होंगे वार्ता में शामिल होने वाले छात्रों के नाम
कुलपति की ओर से गठित कमेटी के सदस्य सोमवार को पांच छात्र प्रतिनिधियों से वार्ता करने जा रहे हैं। इसके लिए रविवार को पांच छात्रों के नाम तय किए जाएंगे। आंदोलनकारी छात्र अपने बीच से ही किन्हीं पांच छात्रों को वार्ता के लिए नामित करेंगे।