फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   meeting of Congress leader Hardik Patel could not be stopped by the police

प्रयागराज : नहीं हो पाई कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल की सभा पुलिस ने रोका

Sat, 29 Jan 2022 06:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 29 Jan 2022 06:07 PM IST
सार

हार्दिक पटेल का कहना था कि प्रशासन से आयोजन की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन फोर्स न होने के आधार पर कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई। नाराज़गी जताते हुए हार्दिक ने कहा कि वह मोदी और अमित शाह का विरोध करते हुए गुजरात से यहाँ आए हैं, इस तरह की कार्रवाई से वह पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
meeting of Congress leader Hardik Patel could not be stopped by the police
Prayagraj News : कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को पटेल संस्थान के गेट पर रोक दिया गया। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सरदार पटेल संस्थान परिसर में शनिवार को कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित भर्ती विधान कार्यक्रम को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजन स्थल पर पहुंचे गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया।

विज्ञापन



ऐसे में हार्दिक ने गेट पर ही भर्ती विधान जारी किया। इसके बाद प्रतियोगियों संग वार्ता के लिए छोटा बघाड़ा पहुंचे कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन



कांग्रेस की ओर से भर्ती विधान कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, लेकिन पुलिस फोर्स उपलब्ध नहीं होने की बात करते हुए प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी। इसके बावजूद कार्यकर्ता आयोजन के लिए अड़े रहे। इसे देखते हुए अलोपी बाग स्थित सरदार पटेल संस्थान परिसर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। कार्यक्रम दिन में 12 बजे से होना था लेकिन फोर्स सुबह ही पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा कर्मियों ने कुर्सियां भी नहीं लगने दीं। आयोजन स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं को भी हटा दिया गया। इस बीच करीब 12.40 बजे हार्दिक पटेल तथा अन्य नेता आयोजन स्थल पर पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया। हार्दिक का कहना था कि प्रशासन ने पहले आयोजन की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में रोक दी। यह सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को वह वाराणसी भी जाएंगे।


करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद कांग्रेस नेता तथा कार्यकर्ता वहां से बघाड़ा के लिए रवाना हो गए। हार्दिक पटेल का रेलवे भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे प्रतियोगियों से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेलवे क्रॉसिंग के पास ही रोक दिया। वहां भी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई, लेकिन कांग्रेस नेताओं को वापस होना पड़ा। 

meeting of Congress leader Hardik Patel could not be stopped by the police
Prayagraj News : कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल के कार्यक्रम के मद्देनजर तैनात फोर्स। - फोटो : प्रयागराज

युवाओं का हक छीन रही सरकार, बोलने भी नहीं दे रही : हार्दिक

शनिवार को प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा की नीतियों पर प्रहार किया। सरदार पटेल संस्थान परिसर तथा पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हार्दिक ने कहा, युवाओं का हक छीना जा रहा है। उनकी आवाज को भी दबाया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के लोग चुप नहीं बैठेंगे।


सरदार पटेल संस्थान के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे हार्दिक का कहना था कि रेलवे भर्ती में अनियमितता के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं पर पुलिस ने लाठियां भांजीं। बंदूक की बट से दरवाजे तोड़कर उन्हें कमरों से निकालकर पीटा गया। इस सरकार में बेरोजगारी बढ़ गई है। आज मैं इन मुद्दों को उठा रहा हूं तो रोका जा रहा है। हार्दिक ने कहा कि इससे संघर्ष बंद नहीं होगा।


गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से लडक़र यहां आया हूं और युवाओं के मुद्दे पर लड़ाई जारी रहेगी। हार्दिक पटेल तथा अन्य नेताओं ने चक, बहादुरगंज, सुलाकी चौराहा, मानसरोवर आदि इलाकों में जनसंपर्क कर शहर दक्षिणी से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इसके बाद हार्दिक पटेल तथा नेताओं ने बारा में भी जनसंपर्क किया तथा कांग्रेस के समर्थन में मतदान की अपील की। इस दौरान एनएसयूआई के अविनाश यादव, जितेश मिश्रा, अखिलेश यादव, जितेंद्र तिवारी, इरशाद उल्ला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed