फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Four officers including ADG, IG Prayagraj should be removed immediately, SP sent memorandum to Election Commission

प्रयागराज : एडीजी, आईजी प्रयागराज सहित चार अफसर तत्काल हटाए जाएं, सपा ने चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन

Fri, 21 Jan 2022 02:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 21 Jan 2022 02:16 PM IST
सार

उन्होंने इन अफसरों पर भाजपा नेताओं के समर्थन में काम करने का आरोप भी लगाया। जिला अध्यक्ष का कहना था कि इन अफसरों के यहां रहने से विधानसभा चुनाव प्रभावित होने का अंदेशा है।

विज्ञापन
Prayagraj: Four officers including ADG, IG Prayagraj should be removed immediately, SP sent memorandum to Election Commission
Prayagraj News : डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव और अन्य। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा और सहायक निबंधक सहकारिता प्रमोद वीर आर्य को जिले से हटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सपा नेताओं का कहना था कि चारों अधिकारी लंबे समय से प्रयागराज में डटे हैं। जबकि तीन साल में तबादला हो जाना चाहिए।

विज्ञापन



उन्होंने इन अफसरों पर भाजपा नेताओं के समर्थन में काम करने का आरोप भी लगाया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि इन अफसरों के यहां रहने से विधानसभा चुनाव प्रभावित होने का अंदेशा है। इसलिए इनका यहां से कहीं और तबादला किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव विजय मुन्ना, नाटे चौधरी, कुलदीप यादव, आशुतोष तिवारी, कृपाशंकर बिंद, सोएब बच्चा, मुजीद फारुखी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed