{"_id":"61ea72ca6815b565de1ae487","slug":"allahabad1642754762","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एडीजी, आईजी प्रयागराज सहित चार अफसर तत्काल हटाए जाएं, सपा ने चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एडीजी, आईजी प्रयागराज सहित चार अफसर तत्काल हटाए जाएं, सपा ने चुनाव आयोग को भेजा ज्ञापन
Fri, 21 Jan 2022 02:16 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:16 PM IST
सार
उन्होंने इन अफसरों पर भाजपा नेताओं के समर्थन में काम करने का आरोप भी लगाया। जिला अध्यक्ष का कहना था कि इन अफसरों के यहां रहने से विधानसभा चुनाव प्रभावित होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद्र यादव और अन्य।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी राकेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा और सहायक निबंधक सहकारिता प्रमोद वीर आर्य को जिले से हटाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सपा नेताओं का कहना था कि चारों अधिकारी लंबे समय से प्रयागराज में डटे हैं। जबकि तीन साल में तबादला हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने इन अफसरों पर भाजपा नेताओं के समर्थन में काम करने का आरोप भी लगाया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि इन अफसरों के यहां रहने से विधानसभा चुनाव प्रभावित होने का अंदेशा है। इसलिए इनका यहां से कहीं और तबादला किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव विजय मुन्ना, नाटे चौधरी, कुलदीप यादव, आशुतोष तिवारी, कृपाशंकर बिंद, सोएब बच्चा, मुजीद फारुखी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन