फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Panchayats will be adjusted in a week, committee formed prayagraj news allahabad

एक सप्ताह में हो जाएगा पंचायतों का समायोजन, कमेटी गठित

Fri, 25 Sep 2020 04:35 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will be adjusted in a week, committee formed prayagraj news allahabad
पंचायत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रयागराज। पंचायत चुनाव की आहट के बीच जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायतों का सीमांकन एक सप्ताह में हो जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है। हालांकि पहले चरण में नगर निगम के विस्तार से प्रभावित गांवों का समायोजन तथा सीमांकन होगा। नए ब्लाकों के गठन से प्रभावित ग्राम पंचायतों के सीमांकन और परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर अभी कोई आदेश नहीं हुआ है।
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। नाम जुड़वाने, हटवाने या अन्य तरह के संशोधन के लिए एक अक्तूबर से पांच नवंबर के बीच आवेदन किए जा सकते हैं। आयोग की इस प्रक्रिया को पंचायत चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने भी ग्राम पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विस्तार के बाद 101 ग्राम पंचायतें पूर्ण या आंशिक रूप से नगर निगम में चली गई हैं।
विज्ञापन


डीएम भानु चंद्र गोस्वाममी ने बताया कि ग्राम पंचायतों के गठन के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सीडीओ आशीष कुमार का कहना है कि नगर निगम के विस्तार से जुड़ी ग्राम पंचायतों का समायोजन तथा सीमांकन एक सप्ताह में करके रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इसके अलावा यहां तीन नए ब्लाक भी बनाए गए हैं। इनकी वजह से ब्लाक के साथ ग्राम पंचायतें भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि इन ग्राम पंचायतों के गठन के लिए अब भी कोई आदेश नहीं हुआ है। 163 ग्राम पंचायतों में हैं 3000 से अधिक मतदाता 0 नगर निगम के विस्तार के बाद 1542 ग्राम पंचायतें हैं। हालांकि इनमें से छह पंचायतें काफी छोटी हो गई हैं। ऐसे में इनका समयोजन या कई मिलाकर एक पंचायत बनाया जाना है। कुल 1542 में से 163 ग्राम पंचायतों में मतदाताओं की संख्या तीन हजार से अधिक है। सबसे अधिक सोरांव तहसील की 41 ग्राम पंचायतों में तीन हजार से अधिक मतदाता हैं। हंडिया की 37, फूलपुर की 19, बारा की छह, करछना की 15, कोरांव की 11, सदर की पांच और मेजा तहसील की 29 ग्राम पंचायतों में तीन हजार से अधिक मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed