फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university will have a holiday till March 1

इविवि में एक मार्च तक रहेगा अवकाश

Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Allahabad university will have a holiday till March 1
इविवि में एक मार्च तक रहेगा अवकाश
विज्ञापन

-विधानसभा चुनाव के चलते 26 से 28 फरवरी तक रहेगी छुट्टी
प्रयागराज। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत सभी संघटक कालेजों में 26 फरवरी से एक मार्च तक अवकाश रहेगा। यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव 2022 में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के चलते छुट्टी हुई है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ल ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया है।
रजिस्ट्रार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रयागराज में 27 फरवरी रविवार को मतदान होना है। इसमें विवि और संघटक कालेजों के तमाम गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगी है। ऐसे में वह 26 फरवरी को मतदान केंद्र के लिए रवाना होंगे। 27 को मतदान है। कर्मचारी इस दिन देररात घर पहुंचेंगे। ऐसे में अगले दिन 28 फरवरी को भी अवकाश रहेगा। इसके चलते विश्वविद्यालय व संघटक कालेज 26 से 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि का अवकाश रहेगा। ऐसे में दो मार्च को फिर से विवि व कॉलेज खुलेंगे। इसके बाद आफलाइन कक्षाओं का संचालन कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा के विरोध में आमरण अनशन पर छात्र, छह की तबीयत बिगड़ी
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराने को लेकर हैं अनशनरत
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन परीक्षा कराने के विरोध में छात्रों का आंदोलन थम नहीं रहा है। कुलपति कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे छात्र मंगलवार देररात से आमरण अनशन पर बैठ गए। इस दौरान छह छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। देरशाम तक विवि प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी वार्ता के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुलपति की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आफलाइन मोड
में 22 अप्रैल से कराने का निर्णय लिया गया है। इसके विरोध में छात्रों ने परिसर में खूब हंगामा किया। प्रवेश द्वार पर ताला तक जड़ दिया। इस पर कुलपति ने डीन साइंस प्रोफेसर शेखर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया। कमेटी ने गत सोमवार को छात्रों के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद भी कमेटी कोई निर्णय नहीं ले सकी। इस पर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर धरना दिया। मंगलवार देररात से छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया। बुधवार को अनशन पर बैठे आशीष कुमार, आदर्श यादव, राकेश यादव, पवन शर्मा और अभय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। जबकि, समर्थन देने पहुंचा एक छात्र वहीं गश खाकर गिर पड़ा। सभी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। देरशाम तक छात्रों का आमरण अनशन जारी है। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांग को ध्यान में रखते हुए कुलपति की ओर से एक हाई पावन समिति गठित है। छात्र प्रतिनिधियों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा है। उनके मुद्दों और प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। समिति छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए अपनी रिपोर्ट देगी और फिर आगे निर्णय लिया जाएगा। छात्र अपनी कक्षाओं को सुचारू रूप से करते रहें।

एबीवीपी ने दिया ज्ञापन
प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने आनलाइन बैठककर निर्णय लिया है कि आफलाइन परीक्षा
के विरोध में अब आंदोलन किया जाएगा। कुलपति को इस बाबत आनलाइन ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को परिषद कुलपति समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। साथ ही परिसर में चल रहे आंदोलन को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी। इकाई अध्यक्ष शिवम सिंह ने कहा छात्रों के साथ यदि कोई घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। इस दौरान आलोक त्रिपाठी, अभिनव मिश्र, राजन तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed