फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university vc interview

इविवि के दो शिक्षकों ने कुलपति पद के लिए दिया इंटरव्यू

Tue, 11 Aug 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
allahabad university vc interview
allahabad university vc interview
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वीसी पद के लिए दावेदार
विज्ञापन

लगातार दो कार्यकाल से इविवि के शिक्षक ही बनाए जा रहे हैं कुलपति
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के दो शिक्षकों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए दावेदारी की है। इविवि के इन शिक्षकों के पास प्रशासनिक जिम्मेदारी भी है। पिछले दिनों दोनों शिक्षक कुलपति पद के लिए हुए इंटरव्यू में भी शामिल हो चुके हैं।
पिछले लगातार दो कार्यकाल से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कमान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षक ही संभाल रहे हैं। अब तक कुलपति रहे प्रो. राजाराम यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के ही शिक्षक हैं और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर उनका कार्यकाल एक अगस्त को पूरा हो चुका है, जबकि उनसे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति थे और वर्तमान में वह अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के कुलपति हैं। वैसे तो प्रो. राजाराम यादव का कार्यकाल मई में ही पूरा हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से सरकार ने उन्हें तीन माह के लिए सेवा विस्तार दे दिया था।
विज्ञापन

एक अगस्त को उन्हें मिला अतिरिक्त सेवा विस्तार भी पूरा हो गया, जिसके बाद काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पद का भी अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया गया और कहा गया कि जब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। स्थायी कुलपति के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भी दो शिक्षकों ने भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति पद के लिए दावेदारी की है और दोनों ने इंटरव्यू भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed