फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Varun Gandhi and Shivpal Yadav support student movement

इलाहाबाद विवि : छात्र आंदोलन को वरुण गांधी और शिवपाल यादव का समर्थन

Sat, 17 Sep 2022 08:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 08:28 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस फीस वृद्धि का मुद्दा राज्यसभा में उठाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शिक्षा मौलिक अधिकार के रूप में है। वहीं, अपने देश में फीस वृद्धि कर गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Allahabad University Varun Gandhi and Shivpal Yadav support student movement
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में फीस वृद्धि के विरोध में समोसा बेचकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रसंघ भवन के सामने संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में आमरण अनशन 12वें दिन, शनिवार को भी जारी रहा। इस बीच वरुण गांधी और शिवपाल यादव ने छात्र आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वहीं, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस फीस वृद्धि का मुद्दा राज्यसभा में उठाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में शिक्षा मौलिक अधिकार के रूप में है। वहीं, अपने देश में फीस वृद्धि कर गरीबों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते रहें। संसद का सत्र शुरू होने पर कांग्रेस इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाएगी।

विज्ञापन



दूसरी ओर, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की फीस में सीधे 400 फीसदी वृद्धि का फैसला दुखद है। आईआईटी, आईआईएम समेत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ोतरी का यह रुझान अनवरत जारी है। यह वो संस्थान हैं, जहां गांव-कस्बों से निकला गरीब से गरीब छात्र भी कुछ कर दिखाने का सपना देखता है।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्विटर और सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों से फीस वृद्धि के मुद्दे पर छात्र आंदोलन को समर्थन दिया है। उन्होंने फीस वृद्धि का तुगलकी फरमान करार देते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपना निर्णय वापस ले और छात्रों से स्पष्ट, सार्थक एवं निर्णायक संवाद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विरोध में छात्रों ने लगाई फल-फूल की दुकान
छात्रों ने छात्रसंघ भवन के सामने पकौड़ा और फूल-फूल का ठेला लगाकर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं और सरकार को यह संदेश देने का प्रयास किया कि फीस वृद्धि से बड़ी संख्या में छात्र बेरोजगारों की श्रेणी में चले जाएंगे। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, राहुल पटेल, नवनीत यादव,, आकाश, अभिषेक, अमित द्विवेदी, ज्ञान गौरव, आयुष प्रियदर्शी, नितिन भूषण, अविनाश, सुनील, आदित्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed