फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: vacated 20 rooms in Tarachand hostel, 15 allotted on the spot

इलाहाबाद विवि : ताराचंद हॉस्टल में खाली कराए 20 कमरे, 15 मौके पर ही आवंटित

Thu, 06 Apr 2023 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 09:45 PM IST
सार

इविवि के ताराचंद हॉस्टल में बृहस्पतिवार को 20 कमरों से अवैध कब्जे हटाए गए। खाली कराए गए 15 कमरे मौके पर ही छात्रों को आवंटित कर कब्जा दिलाया गया।

विज्ञापन
Allahabad University: vacated 20 rooms in Tarachand hostel, 15 allotted on the spot
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि के ताराचंद हॉस्टल को खाली कराया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इविवि के ताराचंद हॉस्टल में बृहस्पतिवार को 20 कमरों से अवैध कब्जे हटाए गए। खाली कराए गए 15 कमरे मौके पर ही छात्रों को आवंटित कर कब्जा दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान कई छात्रों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस बल के मौजूद होने से वह प्रक्रिया को बाधित न कर सके।

विज्ञापन

ताराचंद हॉस्टल में अवैध कब्जा करने वालों को हॉस्टल प्रशासन की ओर से तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका था, लेकिन कमरों पर कब्जा बना रहा। इनमें से कुछ कमरों में छात्र बिना फीस जमा किए रह रहे थे, जबकि कई कमरों में ऐसे लोग रह रहे थे, जो वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नहीं हैं। हॉस्टल अधीक्षक डॉ. सूर्यभान सिंह ने नोटिस जारी करने के साथ ही मौखिक तौर पर उन्हें कमरे खाली करने का निर्देश दिया था। लेकिन हॉस्टल खाली नहीं किया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इविवि प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ दोपहर हॉस्टल पहुंचते और अवैध लोगों को कमरा छोड़ने का निर्देश दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा। हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि 20 कमरे खाली कराए गए हैं और इनमें से 15 कमरे पीजी के छात्रों को मौके पर ही आवंटित करते हुए उन्हें कब्जा दिला दिया गया। इसके साथ ही चार छात्रों ने मौके पर ही शुल्क और अपने शैक्षिक दस्तावेज जमा किए, जिसके बाद उनके हॉस्टल आवंटन की अवधि बढ़ा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed