फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: This year colleges will get more than 200 teachers, selection process in final stage

इलाहाबाद विवि : इस साल संघटक कॉलेजों को मिलेंगे 200 से अधिक शिक्षक, चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sat, 04 Feb 2023 08:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 08:47 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छह संघटक महाविद्यालयों को इस साल 200 से अधिक नए शिक्षक मिल जाएंगे। इन कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नया सत्र शुरू होने तक इन सभी कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू करा लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Allahabad University: This year colleges will get more than 200 teachers, selection process in final stage
शिक्षिका - फोटो : getty

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छह संघटक महाविद्यालयों को इस साल 200 से अधिक नए शिक्षक मिल जाएंगे। इन कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नया सत्र शुरू होने तक इन सभी कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू करा लिए जाएंगे। सबसे अधिक 132 पदों पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में भर्ती होनी है। यह भर्ती 24 विषयों में होगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हार्डकॉपी में आए आवेदनों की छंटनी चल रही है। आवेदनों में काफी कमियां है। इनकी छंटनी करने के बाद स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


आवेदनों की स्क्रीनिंग में कम से कम दो माह का वक्त लगेगा। इसके बाद इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सीएमपी डिग्री कॉलेज में 15 विषयों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती होनी है। आवेदनों की स्क्रीनिंग चल रही है। इंटरव्यू मार्च में कराए जाने की तैयारी है। इसके अलावा ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज और श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हाे चुकी है।

विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच पदों के लिए भर्ती होनी है। इसमें जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, संस्कृत, वनस्पति विज्ञान एवं प्राचीन इतिहास विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चकी है। वहीं, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सात विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ पदों पर भर्ती होगी। वहां, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र, हिंदी, संगीत (वादन), दर्शनशास्त्र एवं जंतु विज्ञान विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती होगी। राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर भर्ती होगी। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छह विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के छह पदों पर भर्ती होनी है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में स्क्रीनिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed