फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: This time the process of PG admission will be completed in July, tender issued for agenc

इलाहाबाद विवि : इस बार जुलाई में पूरी हो जाएगी पीजी प्रवेश की प्रक्रिया, एजेंसी चयन के लिए जारी किया गया टेंडर

Fri, 03 Mar 2023 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए परास्नातक (पीजी) प्रवेश की प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी हो जाएगी। इविवि प्रशासन ने एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Allahabad University: This time the process of PG admission will be completed in July, tender issued for agenc
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए परास्नातक (पीजी) प्रवेश की प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी हो जाएगी। इविवि प्रशासन ने एजेंसी चयन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसी का चयन होते ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

विज्ञापन


सत्र 2022-23 में इविवि ने पीजी प्रवेश की प्रक्रिया अपने स्तर से पूरी की थी, जबकि स्नातक में प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से पूरे हुए थे। ऐसे में इविवि ने स्नातक से पहले पीजी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। हालांकि, पीजी में भी प्रवेश की प्रक्रिया में थोड़ी देर हुई थी, लेकिन इस बार इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने सत्र को पटरी पर लाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ ने सत्र 2023-24 के तहत पीजी प्रवेश के लिए जो कार्यक्रम प्रस्तावित किया है, उसके अनुसार पीजी प्रवेश परीक्षा 15 से 20 मई के बीच कराए जाने की तैयारी है। जून के मध्य में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी करने और जून के अंत में कटऑफ जारी कर प्रवेश शुरू करने का प्रस्ताव है। जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जयंत कुमार पति ने बताया कि 16 मार्च तक टेंडर के लिए आवेदन लिए जाएंगे और इसके बाद टेंडर खोला जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया एजेंसी के माध्यम से ही होनी है, सो एजेंसी का चयन होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। तैयारी यही है कि इस बार जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा ली जाए, ताकि सत्र को पटरी पर लाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed