फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: The health of the student who was fasting deteriorated, was admitted to the hospital

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : अनशन कर रहे छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sun, 03 Oct 2021 09:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Oct 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: The health of the student who was fasting deteriorated, was admitted to the hospital
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर डीएसडब्ल्यू कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठे छात्रों में से एक छात्र की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। छात्रों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इविवि में एक अक्तूबर से पीजी द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। अनशन पर बैठे छात्र मांग कर रहे हैं कि सभी छात्र-छात्राओं के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं और उन्हें पुस्तकालय में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस मसले पर डीएसडब्ल्यू दफ्तर के सामने 15 दिनों से धरना और चार दिनों से आमरण अनशन जारी है। रविवार देर शाम अनशन पर बैठक छात्र नेता सत्यम कुशवाहा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन की ओर से छात्र को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला की शुगर एवं बीपी कम होने के कारण छात्र की तबीयत बिगड़ी। छात्रों ने कहा कि किसी भी छात्र को कुछ हुआ तो विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा और एक बड़ा आंदोलन होगा। इस मौके पर सौरभ सिंह, कर्नल मिश्र, मोहित, विकास यादव, प्रवीण तिवारी, विपिन यादव, हरिओम सोमवंशी, अविनाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed