फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: The health of 10 students sitting on fast deteriorated

इलाहाबाद विवि : अनशन पर बैठे 10 छात्रों की तबीयत बिगड़ी

Thu, 24 Feb 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 10:13 PM IST
सार

इविवि प्रशासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति और छात्रों के बीच हुई वार्ता के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑफलाइन परीक्षाओं की तिथि घोषित की जा चुकी है।

विज्ञापन
Allahabad University: The health of 10 students sitting on fast deteriorated
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्रों की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक बिगड़ गई। 10 छात्रों को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को भी अनशन के दौरान छह छात्रों की तबीयत बिगड़ गई थी और इन छात्रों को भर्ती कराया गया था। छात्रों का आमरण अनशन जारी है और उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन





इविवि प्रशासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति और छात्रों के बीच हुई वार्ता के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑफलाइन परीक्षाओं की तिथि घोषित की जा चुकी है। वहीं, छात्र इस मांग पर अड़े हैं कि जब पूरे साल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएं। इस मसले पर इविवि प्रशासन और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है और छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर लगातार तीसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन





परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित होने बाद भी छात्र नेता अभिषेक द्विवेदी आमरण अनशन पर बैठे रहे और कहा कि अंतिम सांस तक छात्रों के लिए लड़ते रहेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान अनशन पर बैठे आदित्य यादव, सचिन कुमार, हरिओम यादव, सुजीत कुमार, सुरजीत सिंह, आकाश यादव, अभिषेक सिंह आदि छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एबीवीपी ने अनशनकारियों के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह को कुलपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

 

 

इविवि के इकाई मंत्री आलोक त्रिपाठी ने कहा कि बगैर नियमित क्लास और प्रयोगात्मक विषय ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन छात्रों के शैक्षणिक भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अगर इविवि प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर निर्णय नहीं लिया तो एबीवीपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर नीरज सिंह, आजाद मिश्र, सचेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य सिंह, अभिषेक पटेल, सुमित केसरी, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed