फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: The future of selected candidates in the crate at stake

इलाहाबाद विश्वविद्यालयः दांव पर क्रेट में चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य

Mon, 17 Feb 2020 09:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Feb 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: The future of selected candidates in the crate at stake
Education Degree - फोटो : पेक्सेल्स
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में क्रेट में चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। पीएचडी प्रवेश में जिन्होंने धांधली की शिकायत की, उनके मामले में इविवि प्रशासन अब तक कोई निर्णय नहीं ले सका और न ही उन अभ्यर्थियों के बारे में कोई फैसला हुआ, जिनका चयन पीएचडी प्रवेश के लिए हो चुका है। मामला अब हाईकोर्ट में है।
विज्ञापन


क्रेट में धांधली की शिकायत पर कुलपति प्रो. आरआर तिवारी ने 31 जनवरी को पीएचडी प्रवेश निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया था। साथ ही निर्देश दिए थे कि पंद्रह दिनों के भीतर इंटरव्यू दोबारा कराकर चयनितों की नई सूची तैयार कर ली जाए। कुलपति के आदेश से पूर्व 48 अभ्यर्थियों को पीएचडी प्रवेश के लिए चयन हो चुका था और इनमें से ज्यादातर छात्राएं हैं।
विज्ञापन


चयनित छात्र-छात्राओं कुलपति के आदेश का विरोध कर रहे हैं और मांग कर रहे है कि कुलपति अपना आदेश रद्द करते हुए पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराएं। इस पूरे विवाद में नुकसान केवल छात्र-छात्राओं को हो रहा है। वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. असीम मुखर्जी का कहना है कि मामला न्यायालय में है। ऐसे में न्यायालय का आदेश आने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन जल्द

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की प्रवेश मई में प्रस्तावित है। परीक्षा का आयोजन एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा, सो एजेंसी के चयन के लिए इविवि प्रशासन ने टेंडर निकाल दिया है। इविवि प्रशासन की ओर से 15 फरवरी को जारी टेंडर में एजेंसियों से 21 दिनों के भीतर आवेदन मांगे गए हैं। इसके बाद टेंडर फाइनल किया जाएगा। इविवि की प्रवेश समिति स्नातक, परास्नातक एवं संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा की तिथि भी प्रस्तावित कर चुकी है लेकिन इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। एजेंसी का चयन होने के बाद उसकी सहमति से परीक्षा की प्रस्तावित तिथि पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा समिति का लक्ष्य है कि जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

इलाहाबाद विवि में छात्रसंघ बहाली पर 27 को लग सकती है मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed