फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: The alumnus who have reached the heights will show the path of success

इलाहाबाद विवि : बुलंदियों पर पहुंचे पुराछात्र दिखाएंगे सफलता की राह

Mon, 12 Jul 2021 10:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Jul 2021 10:59 AM IST
सार

  • भूगोल विभाग के छात्रों को तराशेंगे आईएएस और आईपीएस अफसर
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए इविवि के छात्रों को देंगे टिप्स

विज्ञापन
Allahabad University: The alumnus who have reached the heights will show the path of success
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के भूगोल विभाग ने देश को इतने आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर दिए, जिनकी गिनती उंगली पर नहीं की जा सकती। विश्वविद्यालय के बारे में कहा जाता है, ‘जितनी शाखाएं उतने पेड़’ और अब नई शाखाओं को पेड़ बनाने की कवायद फिर से शुरू हो गई है। यह जिम्मेदारी संभालेंगे पुराछात्र। विभाग 14 जुलाई से व्याख्यानों की श्रृंखला शुरू करने जा रहा है, जिसमें इसी विभाग के पुराछात्र अपनी बात रखेंगे। ये पुरा छात्र आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर बनने के बाद उच्च पदों पर तैनात हैं और व्याख्यान के माध्यम से विभाग के छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग की स्थापना प्रो. रामनाथ दुबे ने 15 नवंबर 1937 को की थी। नवंबर 1946 से इस विभाग में एमए की कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। इस साल नवंबर में एमए की कक्षाओं को संचालित होते 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे और इसी उपलक्ष्य में भूगोल विभाग की ओर से नवंबर तक लगातार कोई न कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहेगा। 14 जुलाई को पहला व्याख्यान छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ल का होगा। इसी विभाग की छात्रा रहीं और वर्ष 2009 में सिविल सेवा परीक्षा में महिला वर्ग में टॉपर रहीं इवा सहाय ने भी व्याख्यान में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है। इवा वर्तमान में टिहरी गड़वाल में डीएम हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यूपी कैडर के आईपीएस अफसर अनिल यादव, दिल्ली में तैनात आईएएस अफसर मनोज पांडेय, सुल्तानपुर के एडीएम हर्षदेव पांडेय समेत भूगोल विभाग के कई पुराछात्रों ने व्याख्यान के लिए अपनी सहमति दरी है। भूगोल के विभागाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी का कहना है कि विभिन्न उच्च पदों पर बैठे भूगोल विभाग के पुरा छात्र व्याख्यान के माध्यम से विभाग के बीए, एमए और शोध के छात्रों को प्रेरित करेंगे। साथ ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। इस साल नवंबर तक लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed