फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university teachers recruitment

इलाहाबाद विविः नए वीसी के आने पर खुलेगा शिक्षक भर्ती का रास्ता

Fri, 13 Mar 2020 12:42 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university teachers recruitment
Allahabad university teachers recruitment
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती के लिए कई बार विज्ञापन जारी हुआ और आवेदन भी लिए गए लेकिन, भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अब विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति के बाद ही शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। ऐसे में जब तक विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक शिक्षक भर्ती भी फंसी रहेगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 558 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें से 336 पद असिस्टेंट प्रोफेसर, 156 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 66 पद प्रोफेसर के हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कई बार विज्ञापन जारी किए गए लेकिन हर दफे किसी न किसी विवाद के कारण भर्ती प्रक्रिया अटक गई।
विज्ञापन


कभी आरक्षण रोस्टर को लेकर विवाद हुआ तो कभी किसी दूसरी मुद्दे पर फंस गई। पूर्व कुलपति प्रो. आरएल हांगलू के इस्तीफे से कुछ दिनों पहले मंत्रालय ने इविवि में भर्ती पर लगी रोक भी हटा ली थी और लगा कि इस बार भर्ती पूरी होगी लेकिन अचानक प्रो. हांगलू को इस्तीफा देकर यहां से जाना पड़ा और भर्ती फिर फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इविवि प्रशासन को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए कि कार्यवाहक कुलपति केवल रोजमर्रा के काम निपटाएंगे। मंत्रालय के इस पत्र के बाद यह स्पष्ट हो गया कि विश्वविद्यालय में अब स्थायी कुलपति की नियुक्ति के बाद ही शिक्षक भर्ती प्रकिया शुरू की जा सकेगी।


हालांकि नए कुलपति के लिए शिक्षक भर्ती ही सबसे बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि पूर्व कुलपति प्रो. हांगलू पर अनियमितता से संबंधित जो भी आरोप लगे, उनमें शिक्षक भर्ती में धांधली का आरोप भी शामिल था और मंत्रालय के पास शिक्षक भर्ती को लेकर ही सबसे अधिक शिकायतें भेजी गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed