{"_id":"656b8c4ca32393216b0f2c0c","slug":"allahabad-university-students-will-understand-aditya-l-1-mission-closely-allahabad-news-c-3-1-ald1020-272536-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आदित्य एल-1 मिशन को बारीकी से समझेंगे इविवि के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आदित्य एल-1 मिशन को बारीकी से समझेंगे इविवि के छात्र
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्र आदित्य एल-1 मिशन को बारीकी से समझेंगे। सौर मिशन पर आदित्य एल-1 के साथ भेजे गए पेलोड के ग्रुप लीडर प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी इविवि के भौतिक विज्ञान विभाग में सोमवार को आयोजित होने जा रही कार्यशाला में इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे।
इविवि के भौतिक विज्ञान विभाग के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत सूर्य और उसके वायुमंडल पर होने वाली बुनियादी प्रक्रियाओं से परिचित कराने के लिए सोमवार को कार्यशाला होगी। इसमें सौर विस्फोट घटना और अंतरिक्ष मौसम के साथ बुनियादी सौर डेटा विश्लेषण का प्रदर्शन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं सूर्य की कार्यप्रणाली को समझेंगे। साथ ही भारत के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 के बारे में भी जानेंगे।
मेघनाद साहा स्मृति कार्यशाला में देशभर के खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी शामिल होंगे, जो अपने ज्ञान को साझा करेंगे। इसमें अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र खगोलविज्ञान और खगोलभौतिकी (आयुका) के सौर भौतिकी विभाग के प्रो. दुर्गेश त्रिपाठी भी शामिल होंगे। वह सौर मिशन में भेजे गए पेलोड के संबंध में जानकारी देंगे।