फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students will be promoted by seven percentage points

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : सात फीसदी अंक बढ़ाकर प्रमोट किए जाएंगे छात्र

Sat, 08 May 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 May 2021 10:54 PM IST
सार

  • इविवि एवं कॉलेजों में स्नातक के छात्र-छात्राओं की प्रोन्नति का फार्मूला तय
  • भूतपूर्व छात्र-छात्राओं के प्रमोशन को लेकर भी निर्धारित किया गया फार्मूला

विज्ञापन
Allahabad University: Students will be promoted by seven percentage points
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों की प्रोन्नति का फार्मूला तय कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं को सात फीसदी अंक बढ़ाकर स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। इस बारे में इविवि प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है और यह जानकारी इविवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


इविवि की चार मई को हुई परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था कि पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी सेमेस्टरों और स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। साथ ही स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण घोषित करते हुए तृतीय वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। इविवि प्रशासन ने अब इसका फार्मूला तय कर दिया है, जिसके अनुसार स्नातक तृतीय वर्ष के नियमित छात्र-छात्राओं को द्वितीय वर्ष के अंक और प्रत्येक पेपर में सात फीसदी अंक बढ़ाकर तृतीय वर्ष में उत्तीर्ण होने की मार्कशीट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, बीए एवं बीएससी के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को यानी जिन्हें बैक पेपर देना है, उन्हें स्नातक द्वितीय वर्ष में मिले अंकों के साथ प्रत्येक पेपर में सात फीसदी अंक बढ़ाकर तृतीय वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। बीकॉम और बीएससी होमसाइंस के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के औसत अंकों के साथ प्रत्येक पेपर में सात फीसदी अंक बढ़ाकर प्रमोट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी विषय में स्नातक द्वितीय वर्ष में दो पेपर हैं और स्नातक तृतीय वर्ष में तीन पेपर हैं तो दो पेपरों में मिले अंकों के औसत के आधार पर तीसरे पेपर के अंक निर्धारित किए जएंगे। अगर स्नातक द्वितीय वर्ष में किसी विषय के प्रश्नपत्र में 50 फीसदी अंक मिलते हैं और तृतीय वर्ष में 75 फीसदी अंक मिलते हैं तो इसके लिए सामान्य स्केलिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सर्वोच्च अंक दिया जाने वाला अधिकतम अंक होगा और सबसे कम अंक उत्तीर्ण की श्रेणी में माना जाएगा। इविवि प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि वाइवा/प्रैक्टिकल/समर ट्रेनिंग/डिसर्टेशन अंक संबंधित विभाग/सेंटर की ओर से दिए जाएंगे। फिलहाल इविवि प्रशासन ने सेमेस्टर सिस्टम में छात्र-छात्राओं के प्रमोशन को लेकर कोई फार्मूला जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed