फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students were asking for promotion the university has released the exam schedule

Allahabad University : छात्र मांग रहे थे प्रमोशन, विवि ने जारी कर दिया परीक्षा कार्यक्रम, जमकर हंगामा

Mon, 11 Jul 2022 09:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 09:57 PM IST
सार

स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की शिकायत है कि यूजीसी के मानक के अनुसार 180 दिन की कक्षाएं होनी चाहिए। सीएमपी डिग्री कॉलेज में तो 23 अप्रैल तक प्रवेश होते रहे। पाठ्यक्रम में 20 फीसदी की कटौती तो कर दी गई, लेकिन कक्षाएं इसके अनुपात में बहुत कम चलीं।

विज्ञापन
Allahabad University: Students were asking for promotion the university has released the exam schedule
Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में प्रमोशन के लिए प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों के स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रमोशन की मांग को लेकर सोमवार को इविवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का छह घंटे तक घेराव किया। घेराव समाप्त होने के बाद इविवि प्रशासन ने स्नातक प्रथम वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया, जिससे तनाव और बढ़ गया है। छात्रों ने मंगलवार को फिर से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन



स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की शिकायत है कि यूजीसी के मानक के अनुसार 180 दिन की कक्षाएं होनी चाहिए। सीएमपी डिग्री कॉलेज में तो 23 अप्रैल तक प्रवेश होते रहे। पाठ्यक्रम में 20 फीसदी की कटौती तो कर दी गई, लेकिन कक्षाएं इसके अनुपात में बहुत कम चलीं। बीएससी प्रथम वर्ष में एक या दो प्रैक्टिकल हुए हैं, जबकि छह प्रैक्टिकल होने चाहिए। मई में पीजी की परीक्षाएं थीं, सो यूजी की कक्षाएं प्रभावित रहीं और जून में गर्मी की छुट्टी हो गई। छात्रों का कहना है कि इन परिस्थितियों में परीक्षा हुई तो 40 फीसदी अंक मिलने भी मुश्किल होंगे।
विज्ञापन



हालांकि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के घेराव के दौरान छात्र प्रतिनिधियों के समक्ष परीक्षा नियंत्रक की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन छात्र इसके लिए राजी नहीं हुए और प्रमोशन के लिए अड़े रहे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक एक हजार से अधिक छात्र वहां डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। इस दौरान परिसर में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रहे। शाम चार बजे के बाद छात्र वहां से चले गए और तय किया मंगलवार सुबह फिर इकट्ठा होंगे। छात्रों के वहां से जाने के बाद इविवि प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज नई मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद मंगलवार को छात्र कुछ नई मांगों को लेकर घेराव और प्रदर्शन करेंगे। छात्रों की पहली मांग होगी कि ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए या एसाइनमेंट आधारित परीक्षा हो अथवा सिलेबस में 50 फीसदी की कटौती की जाए। अगर इनमें से कुछ भी नहीं हो सकता है तो छात्र प्रमोशन की मांग करेंगे।



पांच अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं
स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं पांच अगस्त से शुरू होंगी और 24 सितंबर को समाप्त होगी। पहले दिन बीए दिन बीए दर्शनशास्त्र और अंतिम दिन समाजशास्त्र की परीक्षा होगी। बीएससी की परीक्षा 26 अगस्त से शुरू होगी। पहले दिन जियोलॉजी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। बीएससी की परीक्षा 22 सितंबर को पूरी हो जाएगी। वहीं, बीकॉम की परीक्षा 16 से 29 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन एकाउंटिंग विषय की परीक्षा होगी। बीएससी होमसाइंस की परीक्षा 17 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 7.30 से 9.30 बजे तक होगी। दो घंटे में परीक्षार्थियों को सात में से चार सवालों के जवाब देंगे। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed