फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university students union news prayagraj

Allahabad University News: छात्रसंघ के मुद्दे पर वार्ता विफल, अनशन जारी

Fri, 11 Sep 2020 11:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
allahabad university students union news prayagraj
छात्रसंघ की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्रसंघ की बहाली को लेकर बृहस्पतिवार को इविवि प्रशासन और अनशनकारी छात्रों के बीच हुई वार्ता विफल हो गई। इविवि प्रशासन की ओर से छात्रों से कहा गया है कि वर्तमान कार्यवाहक कुलपति अभी कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते हैं। इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वहीं, छत्र अड़े रहे कि जब तक छात्रसंघ बहाली पर निर्णय नहीं हो जाता, उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


19 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले चल रहे अनशन के 50 दिन बृहस्पतिवार को पूरे हो गए। छात्रों ने शुरुआत क्रमिक अनशन से की थी और छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर बुधवार से इसे आमरण अनशन में बदल दिया। कुछ दिनों पहले ही कार्यवाहक कुलपति प्रो. आरआर तिवारी स्पष्ट कर चुके हैं कि छात्रसंघ की बहाली अभी नहीं की जा सकती है। बृहस्पतिवार को मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके उपाध्याय और डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह छात्रों को मनाने पहुंचे। उन्होंने छात्रों से कहा कि कार्यवाहक कुलपति अभी कोई नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते हैं। इस मसले पर कार्य परिषद की बैठक में ही निर्णय लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय में बदलाव का दौर है। छात्रों को सलाह दी गई कि कुछ दिनों तक इंतजार कर लें और आमरण अनशन समाप्त करें।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि अगर कार्यवाहक कुलपति नीतिगत निर्णय नहीं ले सकते हैं तो कार्यभार ग्रहण करने के बाद छात्रसंघ बहाली का आश्वासन क्यों दिया था और किस आधार पर छात्रसंघ बहाली के लिए एकेडमिक कौंसिल की बैठक में कमेटी गठित करने का निर्णय लिया था। छात्रों ने कहा कि जब तक छात्रसंघ की बहाली नहीं हो जाती, उनका अनशन जारी रहेगा। छात्रों के न मानने पर चीफ प्रॉक्टर और डीएसडब्ल्यू को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। अनशन में छात्र नेता अजय यादव सम्राट, अविनाश विद्यार्थी, राहुल पटेल, सुशील कुशवाहा, मोहम्मद मुब्बसिर, नवनीत यादव, शिवबली यादव, हरेंद्र यादव, आनंद संसद, कपिल तेजा, सरवन यादव, यशवंत यादव, रोहित सावन, अवनीाश् आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed