फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students suffering from diabetes will be able to take fruits with them in the entrance examination

इलाहाबाद विवि : डायबिटीज पीड़ित छात्र प्रवेश परीक्षा में साथ ले जा सकेंगे फल

Fri, 15 Jul 2022 10:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 10:30 PM IST
सार

एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि डायबिटीज पीड़ित छात्र अपने साथ परीक्षा कक्ष में शुगर टैबलेट्स, फल (केला/सेब/संतरा) और पानी की बोतल ले जा सकेंगे। हालांकि, डिब्बाबंद खाद्य सामग्री चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच आदि साथ ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

विज्ञापन
Allahabad University: Students suffering from diabetes will be able to take fruits with them in the entrance examination
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। इस बार परीक्षा में शामिल हो रहे डायबिटीज पीड़ित विद्यार्थियों को विशेष राहत देते हुए उन्हें परीक्षा कक्षा में खाद्य साम्रगी साथ ले जाने की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन



एनटीए की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि डायबिटीज पीड़ित छात्र अपने साथ परीक्षा कक्ष में शुगर टैबलेट्स, फल (केला/सेब/संतरा) और पानी की बोतल ले जा सकेंगे। हालांकि, डिब्बाबंद खाद्य सामग्री चॉकलेट, कैंडी, सैंडविच आदि साथ ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके साथ सभी परीक्षार्थियों को पासपोर्ट आकार की एक फोटो अपने साथ ले जानी होगी, जो ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई है। यह फोटो परीक्षा केंद्र में उपस्थिति पंजिका पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन



साथ ही किस भी परीक्षार्थी को अपना मास्क लगाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सेंटर पर  ही मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इविवि में स्नातक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चेयरमैन प्रो. जेके पति ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed