{"_id":"5cba1a6cbdec22144c19473b","slug":"allahabad-university-students-are-living-like-orphanage-in-trust-s-hostels","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रस्ट के हॉस्टलों में अनाथों जैसी छात्रों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रस्ट के हॉस्टलों में अनाथों जैसी छात्रों की हालत
Sat, 20 Apr 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रस्ट के हॉस्टलों में छात्रों की हालत अनाथों जैसी हो गई है। अलग-अलग ट्रस्ट से संचालित केपीयूसी, हॉलैंड हॉल, हिंदू हॉस्टल और मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में छात्र मूलभूत सुविधाओं को भी तरस रहे है। पीने के लिए साफ पानी नहीं है और इन हॉस्टलों में गंदगी का अंबार लगा रहता है। पिछले दिनों हॉलैंड हॉल के छात्रों ने आंदोलन किया तो जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि समस्या जल्द दूर होगी लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रस्ट के हॉस्टलों में भी छात्रों को कमरों का आवंटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन करता है लेकिन, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित ट्रस्ट पर है। इविवि प्रशासन ने अपने हॉस्टलों में साफ एवं ठंडे पाने के लिए आरओ प्लांट और वाटर कूलर लगवा दिए हैं लेकिन, ट्रस्ट के हॉस्टलों को यह सुविधा नहीं मिली, सो इन हॉस्टलों में छात्रों को या तो गंदा पानी पीना पड़ता है या फिर बाहर से पानी खरीदना पड़ता है। इनमें से किसी भी हॉस्टल में मेस का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। रोज बाहर भोजन करना महंगा पड़ता है। केपीयूसी में बिजली के बिल को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है और बिजली काट दी जाती है। हॉलैंड हॉल में पानी की जबर्दस्त किल्लत है और शौचालय भी काफी गंदे पड़े हैं। हिंदू हॉस्टल में भी छात्रों को लगातार पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
इन सभी हॉस्टलों के छात्र मूलभूत सुविधाओं के लिए कई बार आंदोलन कर चुके हैं और हर दफे इविवि प्रशासन ने यही जवाब दिया कि हॉस्टल ट्रस्ट का है, इसलिए अपनी समस्या भी ट्रस्ट के समक्ष रखें और जब छात्र ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के पास जाते हैं तो इविवि प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने को कहा जाता है। हॉलैंड हॉल में रहने वाले छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि ट्रस्ट के हॉस्टलों में रहने वाले छात्र भी अन्य हॉस्टलों के छात्रों के समान सालाना 15 हजार रुपये शुल्क देते हैं लेकिन ट्रस्ट और इविवि प्रशासन की खींचतान में बेवजह छात्रों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन