फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Students agitation continues for the demanding arrest of Chief Proctor

इलाहाबाद विवि : चीफ प्रॉक्टर की गिरफ्तारी पर अड़े छात्र, छात्रसंघ भवन के सामने विरोध प्रदर्शन जारी

Sat, 04 Nov 2023 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 05:00 PM IST
सार

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जबकि लाठीबाज प्रॉक्टर राकेश सिंह पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह दिखाता है कि योगी सरकार की पुलिस छात्र विरोधी हो चुकी है।

विज्ञापन
Allahabad University Students agitation continues for the demanding arrest of Chief Proctor
इविवि छात्रसंघ भवन के सामने धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर द्वारा छात्र विवेक पर लाठीचार्ज करने वाले प्रॉक्टर राकेश सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को भी छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने विश्वविद्यालय के यूनियन गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए लाठीचार्ज करने वाले चीफ प्रॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। छात्रों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करना बेहद निंदनीय है। परिसर में प्रवेश करने पर छात्रों पर जिला प्रशासन मुकदमे दर्ज कर रहा है, जबकि लाठी बरसाने वाले चीफ प्रॉक्टर को संरक्षण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों पर निलंबन, निष्कासन, कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित करना आदि अलोकतांत्रिक और अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के संविधान से प्राप्त अधिकारों के खिलाफ है। निलंबित शोध छात्र मनीष कुमार ने कहा कि जब तक के चीफ प्राक्टर राकेश सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक यह धरना प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


राजनीति विज्ञान के परास्नातक के छात्र सुधीर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एवं जिला प्रशासन एक साथ मिलकर छात्रों का दमन कर रही है। छात्रों का यह दमन बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र सुयश ने कहा कि छात्रों द्वारा कैंपस में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई बेहद शर्मनाक एवं विश्वविद्यालय की गरिमा के खिलाफ है। इस मौके पर अविनाश, हरेंद्र, नवनीत, आशु, विवेक, अमन, गौरव, अनुराग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed