फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Student suspended in protest against scuffle with Chief Proctor

इलाहाबाद विवि : चीफ प्रॉक्टर से हाथापाई के विरोध में छात्र निलंबित

Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 May 2022 12:55 AM IST
सार

इविवि परिसर में तेजी से बढ़ीं मारपीट की घटनाओं और छात्राओं से छेड़खानी के मामले में शुक्रवार को आइसा एवं दिशा छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी की थी।

विज्ञापन
Allahabad University: Student suspended in protest against scuffle with Chief Proctor
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार से हाथापाई, छीनाझपटी और अभद्रता करने के आरोप में राजनीतिशास्त्र के शोधार्थी मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे पांच मई को अपराह्न तीन बजे अपने पिता के साथ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

विज्ञापन



इविवि परिसर में तेजी से बढ़ीं मारपीट की घटनाओं और छात्राओं से छेड़खानी के मामले में शुक्रवार को आइसा एवं दिशा छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी की थी। इस दौरान वहां तीन दर्ज से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। आरोप है कि चीफ प्रॉक्टर जब कार्यालय पहुंचे तो छात्र-छात्राएं उनसे वार्ता करने लगे।
विज्ञापन



इसी दौरान आजमगढ़ निवासी शोधार्थी मनीष कुमार की चीफ प्रॉक्टर से तीखी बहस हो गई और शोधार्थी ने चीफ प्रॉक्टर से हाथापाई, छीनाझपटी एवं अभद्रता की। चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार की ओर से जारी निलंबन नोटिस में शोध छात्र के इस कृत्य को निंदनीय बताया गया है और कहा गया है कि यह गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। चीफ प्रॉक्टर ने शोधार्थी को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed