फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Student suspended for molesting student, show cause notice for expulsion

इलाहाबाद विवि : छात्रा से छेड़खानी के आरोप में छात्र निलंबित, निष्कासन के लिए कारण बताओ नोटिस

Mon, 07 Feb 2022 08:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

कुशीनगर के रहने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हरिओम तिवारी पर आरोप है कि उसने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के बारे में अन्य छात्रों के बीच गलत सूचनाएं फैलाईं और अमर्यादित व्यवहार करते हुए लगातार अपशब्दों का प्रयोग करता रहा।

विज्ञापन
Allahabad University: Student suspended for molesting student, show cause notice for expulsion
molestation

विस्तार

मोबाइल फोन पर छात्रा से छेड़खानी के आरोप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हरिओम तिवारी को  विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन




इविवि के चीफ प्रॉक्टर ने यह कार्रवाई करते हुए छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और विश्वविद्यालय से निष्कासित किए जाने की चेतावनी भी दी है। छात्र को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अभिभावक के साथ चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करे।
विज्ञापन




कुशीनगर के रहने वाले बीए द्वितीय वर्ष के छात्र हरिओम तिवारी पर आरोप है कि उसने बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के बारे में अन्य छात्रों के बीच गलत सूचनाएं फैलाईं और अमर्यादित व्यवहार करते हुए लगातार अपशब्दों का प्रयोग करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्र को ऑनलाइन क्लास के दौरान छात्रा का फोन नंबर मिला और इसके बाद उसे फोन के माध्यम से छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया। छात्रा ने सोमवार को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसी आधार पर छात्र हरिओम के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभिभावक के साथ उपस्थित होने का निर्देश

चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार की ओर से छात्र को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि उसका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए उसे तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय से निलंबित किया जा रहा है।

 


 

 

छात्र को निर्देश दिए गए हैं कि 10 फरवरी को अपराह्न एक से दो बजे के बीच कुलानुशासक कार्यालय में अपने अभिभावक के साथ उपस्थित होकर लिखित रूप से कारण बताए कि ऐसा कृत्य क्यों किया और पूछा है कि इस कृत्य के लिए क्यों न विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed