फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad university: Six guest lecturers will be appointed in the law department

Allahabad university: विधि विभाग में नियुक्त होंगे छह अतिथि प्रवक्ता

Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Allahabad university: Six guest lecturers will be appointed in the law department
allahabad university - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विधि विभाग में सत्र 2022-23 के लिए छह अतिथि प्रवक्ता और दो प्रोफेशनल एक्सपर्ट नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए इविवि प्रशासन ने विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन



अतिथि प्रवक्ता और प्रोफेशनल एक्सपर्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दो अगस्त निर्धारित की गई है। अतिथि प्रवक्ता के छह पदों में अनारक्षित वर्ग के तीन हैं, जबकि ओबीसी वर्ग के लिए दो और एससी वर्ग के लिए एक पद आरक्षित है। इसी क्रम में प्रोफेशनल एक्सपर्ट के दो अनारक्षित पदों पर भी नियुक्ति होनी है।
विज्ञापन


अनारक्षित, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पांच सौ रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। एससी, एसटी एवं पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को दो सौ रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed