{"_id":"5d0d40498ebc3e7a1b4b6e69","slug":"allahabad-university-reservation-of-poor-sabhans-in-guest-spokes-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालयः अतिथि प्रवक्ता भर्ती में भी गरीब सवर्णों को आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालयः अतिथि प्रवक्ता भर्ती में भी गरीब सवर्णों को आरक्षण
Sat, 22 Jun 2019 02:08 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में अतिथि प्रवक्ता के 202 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। अतिथि प्रवक्ता भर्ती में भी गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने रोक लगा दी है और इविवि अब अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे है। नए सत्र में ज्यादातर कक्षाओं का संचालन अतिथि प्रवक्ता ही करेंगे। अतिथि प्रवक्ता के 202 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 83 पद हैं जबकि 20 पद गरीब सवर्णों, 54 पद ओबीसी, 30 पद एससी और 15 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कुल 36 विभागों में अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती की जानी है।
सर्वाधिक 16 पद रसायन विज्ञान विभाग के हैं। इसके अलावा 11 पद जंतु विज्ञान विभाग और 10 पद संस्कृत विभाग के हैं। वहीं, प्राचीन इतिहास विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, अंग्रेजी विभाग, विधि विभाग और भौतिक विभाग में अतिथि प्रवक्ता के आठ-आठ पदों पर भर्ती होनी है। अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती एक सेमेस्टर के लिए अस्थायी तौर पर की जाएगी, जो आवश्यकता पड़ने पर अकादमिक सत्र 2019-20 के अंत तक बढ़ाई जा सकती है।