फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Rapid admission on increased fees amid agitation

Allahabad University : आंदोलन के बीच बढ़ी फीस पर तेजी से हो रहे प्रवेश, पीजी के कई विभागों में आधी सीटें भरीं

Sat, 08 Oct 2022 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 08:34 PM IST
सार

उदाहरण के तौर पर प्राचीन इतिहास विभाग में अनारक्षित की 78 सीटें हैं। पहले कटऑफ के तहत 43 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 40 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन हुआ और 33 अभ्यर्थियों ने बढ़ी हुई फीस जमा कर प्रवेश भी ले लिए।

विज्ञापन
Allahabad University Rapid admission on increased fees amid agitation
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। सीनेट हाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फीस वृद्धि के विरोध में जारी आंदोलन के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) के विभिन्न पाठ्यक्रमों में बढ़ी हुई फीस पर तेजी से प्रवेश हो रहे हैं। कई पाठ्यक्रमों में तो तकरीबन आधी सीटें भर चुकी हैं और विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नए कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन



उदाहरण के तौर पर प्राचीन इतिहास विभाग में अनारक्षित की 78 सीटें हैं। पहले कटऑफ के तहत 43 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 40 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन हुआ और 33 अभ्यर्थियों ने बढ़ी हुई फीस जमा कर प्रवेश भी ले लिए। विभाग ने अब दूसरा कटऑफ जारी किया है। वहीं, एमए राजनीति विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र के लिए तीसरा कटऑफ जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



इसके अलावा रक्षा अध्ययन, एमएफए, एमए पेंटिंग में प्रवेश के लिए भी दूसरा कटऑफ और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहला कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। पीजी एवं आईपीएस के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नौ से 11 अक्तूबर के बीच अपराह्न दो बजे तक रजिस्ट्रेशन एवं डाक्यूमेंट अपलोड और शाम पांच बजे तक अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी प्रवेश के लिए कटऑफ

प्राचीन इतिहास- अनारक्षित 142.80 या अधिक अंक, ओबीसी 132 या अधिक, एससी 122 या अधिक, एसटी 61.20 या अधिक
रक्षा अध्ययन- अनारक्षित 159 या अधिक, ओबीसी 138.70 या अधिक, एससी 114 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
एमएफए- ईडब्ल्यूएस 167.20 या अधिक, एससी 123.50 या अधिक
एमए पेंटिंग- अनारक्षित 128 या अधिक, ओबीसी 110 या अधिक, एससी 88 या अधिक, एसटी 85 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 38 या अधिक
बायोटेक्नोलॉजी- अनारक्षित 166 या अधिक अंक
राजनीति विज्ञान- अनारक्षित 154 या अधिक, ओबीसी 142 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 144 या अधिक, एससी 128 या अधिक, एसटी 100 या अधिक 
दर्शनशास्त्र- अनारक्षित 122 या अधिक, एससी सभी अभ्यर्थी
बीए इन मीडिया स्टडीज- अनारक्षित 150 या अधिक, ओबीसी 100 या अधिक, एससी 100 अधिक, एसटी, कर्मचारी पाल्य कोटा सभी अभ्यर्थी
बीसीए- अनारक्षित 128 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 110 या अधिक, ओबीसी 104 या अधिक, एससी 80 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए एवं एमसीए- अनारक्षित 110 या अधिक, ओबीसी 78 या अधिक, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी- अनारक्षित 174 या अधिक, ओबीसी 156 या अधिक, एससी 140 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 138 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
एमसीए- अनारक्षित 196 या अधिक, ईडब्ल्यूएस 192 या अधिक, ओबीसी 172 या अधिक, एससी 162 या अधिक, एसटी सभी अभ्यर्थी
पीजीडीसीए- अनारक्षित 128 या अधिक, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी सभी अभ्यर्थी

अनशनकारी छात्र की हालत बिगड़ी
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के विरोध में छात्रसंघ भवन के सामने आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं में आइसा के विवेक सुल्तानवी की तबीयत शनिवार शाम अचानक बिगड़ गई। पुलिस प्रशासन की ओर से विवेक को बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया। विवेक पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed