{"_id":"63236246f7e14217a012a1c7","slug":"allahabad-university-procession-taken-out-in-protest-against-fee-hike-students-performed-intellect-purificat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : फीस वृद्धि के विरोध में निकाला जुलूस, छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : फीस वृद्धि के विरोध में निकाला जुलूस, छात्रों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Thu, 15 Sep 2022 11:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:05 PM IST
सार
संयुक्त संघर्ष समिति के तहत छात्रों ने छात्रसंघ भवन से विश्वविद्यालय चौराहा, मनमोहन पार्क चौराहा होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। इससे पूर्व फीस वृद्धि के आंदोलन को समर्थन देने के लिए मेरठ के सपा विधायक अतुल प्रधान आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
Prayagraj News : फीसवृद्धि के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ करते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में फीस वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्रों ने मशाल जुलूस निकाला और बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। आंदोलन में शामिल छात्रों ने अन्य छात्रों से यह अपील भी की कि बढ़ी हुई फीस पर इविवि में प्रवेश प्रक्रिया का बहिष्कार करें।
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति के तहत छात्रों ने छात्रसंघ भवन से विश्वविद्यालय चौराहा, मनमोहन पार्क चौराहा होते हुए चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मशाल जुलूस निकाला। इससे पूर्व फीस वृद्धि के आंदोलन को समर्थन देने के लिए मेरठ के सपा विधायक अतुल प्रधान आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आगामी सत्र में वह फीस वृद्धि और छात्रसंघ बहाली के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर छात्र नेता अदील हमजा, विवेक, हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, आकाश, अजय यादव सम्राट, नवनीत यादव, आयुष प्रियदर्शी, अविनाश, सुनील, आदित्य, मुबाशिर, अतीक, प्रदीप, शैलेश आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर एबीवीपी की इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने इविवि केंद्रीय पुस्तकालय के सामने शुल्क वृद्धि के विरोध में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने परिसर में प्रवेश के लिए मेन गेट पर ताला भी जड़ दिया। छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए एबीवीपी की राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह भी वहां पहुंची। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस वृद्धि वापस नहीं ली तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होगा। इस मौके पर अतेंद्र सिंह, शिवम सहिं, आलोक त्रिपाठी, आदित्य विक्रम सिंह, पुष्कर मिश्र, रोहित धर दुबे, प्रशांत सिंह, प्रणव साहू आदि मौजूद रहे।