फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Preparing to conduct online graduation exams in May

इलाहाबाद विवि : स्नातक की ऑनलाइन परीक्षाएं मई में कराने की तैयारी

Sat, 16 Apr 2022 10:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 10:19 PM IST
सार

इविवि प्रशासन ने पहले मई के प्रथम सप्ताह से द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया था। छात्रों के आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना फैसला पलटना पड़ा और तय हुआ कि द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा एवं तृतीय वर्ष के छात्र की ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जाएंगी।

विज्ञापन
Allahabad University: Preparing to conduct online graduation exams in May
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक तृतीय वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं मई में कराए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि परीक्षा तिथि पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस हफ्ते परीक्षा समिति की बैठक बुलाई जा सकती है और परीक्षा तिथि पर निर्णय लिया जा सकता है। वहीं, छात्र लगातार मांग कर रहे हैं कि परीक्षा मई में पूरी करा ली जाए।

विज्ञापन



इविवि प्रशासन ने पहले मई के प्रथम सप्ताह से द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया था। छात्रों के आंदोलन के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना फैसला पलटना पड़ा और तय हुआ कि द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा एवं तृतीय वर्ष के छात्र की ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय में लंबे समय से परीक्षा नियंत्रक रहे प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह की जगह संयुक्त रजिस्ट्रार एके कनौजिया को परीक्षा नियंत्रक के पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
विज्ञापन



नए परीक्षा नियंत्रक के सामने समय से परीक्षा कराना बड़ी चुनौती है। सूत्रों का कहना है कि इविवि प्रशासन इस प्रयास में है कि तृतीय वर्ष की परीक्षाएं समय से पूरी करा ली जाएं, ताकि विद्यार्थियों को कोई समस्या न हो। छात्र-छात्राएं भी चाहते हैं कि परीक्षाएं मई में करा ली जाएं, क्योंकि उन्हें संस्थानों में प्रवेश लेना है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा तिथि को लेकर जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, इविवि में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्र नेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में 635 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें बीए तृतीय वर्ष के छात्र भी शामिल हुए। छात्रों ने कहा कि परीक्षा तिथि घोषित न होने के कारण वे असमंजस में हैं। इविवि प्रशासन छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। छात्रें ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र घोषित नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed