फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University postgraduate entrance examinations will be held in online and offline mode from July 1.

Allahabad University : इविवि की परास्नातक प्रवेश परीक्षाएं एक जुलाई से, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में होंगे एग्जाम

Fri, 14 Jun 2024 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Jun 2024 06:35 PM IST
सार

तीन जुलाई को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) तथा पीजीएटी-2 में शामिल कुछ विषयों की प्रवेश परीक्षाएं दोनों पारियों में सिर्फ ऑनलाइन मोड में होंगी। चार जुलाई को पीजीएटी-2 में शामिल शेष विषयों की परीक्षाएं सिर्फ ऑनलाइन मोड में दोनों पारियों में होंगी।

विज्ञापन
Allahabad University postgraduate entrance examinations will be held in online and offline mode from July 1.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं (पीजीएटी-2024) का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं एक से चार जुलाई तक दो पालियों में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन मोड में होंगी। प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत एलएलबी एवं एलएलएम से होगी। अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ निदेशक की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार एक जुलाई को पहली पारी में एलएलबी तथा एलएलएम की प्रवेश परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी। वहीं दूसरी पारी में एम.कॉम की प्रवेश परीक्षा दोनों मोड में होगी। पीजीटीएटी-1 में शामिल विषयों की प्रवेश परीक्षाएं दो जुलाई को पहली पारी में दोनों मोड में होंगी।

विज्ञापन

तीन जुलाई को इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) तथा पीजीएटी-2 में शामिल कुछ विषयों की प्रवेश परीक्षाएं दोनों पारियों में सिर्फ ऑनलाइन मोड में होंगी। चार जुलाई को पीजीएटी-2 में शामिल शेष विषयों की परीक्षाएं सिर्फ ऑनलाइन मोड में दोनों पारियों में होंगी। अभ्यर्थी परीक्षा से एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित कॉलम में अप्लीकेशन आईडी तथा जन्म तिथि भरकर प्रवेश पत्र डाउनलोड सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक प्रोफेसर जयंत कुमार पति ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली के केंद्रों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में प्रवेश परीक्षाएं होंगी। प्रदेश से बाहर भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुवंतपुरम केंद्रों पर सिर्फ ऑनलाइन मोड परीक्षाएं होंगी।

विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई में

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि की सेमेस्टर परीक्षाएं जुलाई में होंगी। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार एलएलबी ऑनर्स एवं बीएलएलबी की परीक्षाएं 10 जुलाई तथा एलएलएम की 16 जुलाई से होंगी। संकाय से परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। द्वितीय परीक्षाएं भी इसी कार्यक्रम के अनुसार होंगी। 

18 सर्टिफिकेट कोर्स शुरू

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 18 सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। ये कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत रोजगार तथा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में बाहर के लोग भी प्रवेश ले सकते हैं और उम्र की भी कोई पाबंदी नहीं है। पढ़ाई भी ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed