फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Political Science, Education will get 27 new teachers

Allahabad University : राजनीति विज्ञान, शिक्षा शास्त्र को मिलेंगे 27 नए असिस्टेंट प्रोफेसर

Mon, 29 Aug 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 08:33 PM IST
सार

राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षकों के 24 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के सात और प्रोफेसर के दो पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए सात, आठ, नौ एवं दस सितंबर को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Allahabad University Political Science, Education will get 27 new teachers
- फोटो : Social media

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के राजनीति विज्ञान और समाज शास्त्र विभाग को 27 नए शिक्षक मिलने जा रहे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू सात से 11 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे। राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षकों के 24 और समाज शास्त्र विभाग में तीन पदों पर भर्ती होनी है।

विज्ञापन



राजनीति विज्ञान विभाग में शिक्षकों के 24 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के सात और प्रोफेसर के दो पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए सात, आठ, नौ एवं दस सितंबर को इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। वहीं, समाज शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती होनी है, जिसके लिए साक्षात्कार 11 सितंबर को होगा।

विज्ञापन

समाज शास्त्र विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन और प्रोफेसर के एक पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन आवेदनों की स्क्रीनिंग के दौरान प्रोफेसर पद के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। ऐसे में अब असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन पदों पर ही भर्ती होगी। इससे पूर्व प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में 33 पदों पर शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू पूरा हो चुका है। 


प्राचीन इतिहास विभाग में  प्रोफेसर के पांच, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती होनी है। इसके अलावा शिक्षा शास्त्र विभाग में भी 21 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके तहत प्रोफेसर के दो, एसोसिएट प्रोफेसर के सात और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पदों पर  भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed