फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: PhD studies from these new subjects in affiliated colleges soon

इलाहाबाद विवि : संबद्ध कॉलेजों में इन नए विषयों से पीएचडी की पढ़ाई जल्द

Mon, 28 Feb 2022 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 08:58 PM IST
सार

विषय विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट जल्द ही कुलपति का सौंपेंगे और इसके बाद एकेडमिक कौंसिल की बैठक में पीएचडी के नए पाठ्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Allahabad University: PhD studies from these new subjects in affiliated colleges soon
पीएचडी - फोटो : Getty

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक महाविद्यालयों में जल्द ही नए विषयों में पीएचडी की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसके लिए कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए थे। विषय विशेषज्ञों के पैनल ने चार कॉलेजों में निरीक्षण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

विज्ञापन





विषय विशेषज्ञ अपनी रिपोर्ट जल्द ही कुलपति का सौंपेंगे और इसके बाद एकेडमिक कौंसिल की बैठक में पीएचडी के नए पाठ्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।



इविवि के संघटक महाविद्यालयों में पीएचडी के नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के निर्देश पर एक कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी ने संघटक महाविद्यालयों में जाकर सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन




इसके बाद कुलपति के निर्देश पर विषय विशेषज्ञों के पैनल ने कॉलेजों में जाकर वहां उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। विषय विशेषज्ञों ने यह जांच भी की कि महाविद्यालयों की ओर से अपने प्रस्ताव में जिन सुविधाओं का जिक्र किया था, वह कॉलेजों में उपलब्ध हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विशेष विशेषज्ञों के पैनल ने हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज और राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किया है।



हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने समाजशास्त्र, मध्यकालीन इतिहास एवं अंग्रेजी में पीएचडी के लिए विश्वविद्यालय को प्रस्ताव भेजा था। वहीं, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने समाजशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी एवं संगीत गायन से पीएचडी शुरू करने का प्रस्ताव भेजा था। एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज अंग्रेजी, मध्यकालीन इतिहास एवं शिक्षाशास्त्र से पीएचडी की पढ़ाई शुरू कराने का प्रस्ताव भेजा था।




इसके अलावा राजर्षि टंड गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने राजनीति विज्ञान एवं हिंदी विषय से पीएचडी शुरू करने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेजा था। इन चारों महाविद्यालयों के निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उम्मीद है कि अगले सत्र से पीएचडी के नए पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे।





डीन कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. पंकज कुमार का कहना है कि कुलपति के निर्देश पर महाविद्यालयों में नए विषयों में पीएचडी की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर एकेडमिक कौंसिल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed